फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 अगस्त पर राज्यपाल को काले झंडे दिखाएंगे रोडवेज कर्मी

15 अगस्त पर राज्यपाल को काले झंडे दिखाएंगे रोडवेज कर्मी

Sat, 11 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त पर राज्यपाल को काले झंडे दिखाएंगे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
15 अगस्त पर राज्यपाल को काले झंडे दिखाएंगे रोडवेज कर्मी
इंस्पेक्टर सतपाल की गिरफ्तारी न होने पर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रोडवेज इंस्पेक्टर सतपाल पर हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की भूख हड़ताल नौंवे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने रहे राज्यपाल को काले झंडे दिखाएंगे। इसको लेकर कर्मचारियों ने शुक्रवार को रणनीति तैयार की।

संयुक्त संघर्ष समिति के प्रधान महीपाल सोढे ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया तो इस आंदोलन को ओर भी तेज किया जाएगा। इस सारी घटना की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी। शुक्रवार को हंसराज, किशन कुमार, लाभ सिंह, रोहित अंसल भूख हड़ताल पर बैठे। उनके समर्थन में रतन सिंह, फूल कुमार, महीपाल सोढे, राजवीर, ईश्वर सिंह, नंदलाल, विनोद कुमार, देव सिंह, मनीष आदि उपस्थित रहे। रोडवेज कर्मचारी नेता महीपाल सौढे, वरियाम सिंह ने कहा कि यदि कार्यवाही नहंी होती है तो 15 अगस्त को गवर्नर को काले झंडे दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे और यमुनानगर डिपो का गेट बंद करके चक्का जाम करने पड़े, वह पीछे नहीं हटेगें। जिला प्रधान महीपाल सोढे ने कहा कि हम इस घटना को नए एसपी के ध्यान में भी ला चुके हैं कि सीआईए टू से इस केस की सारी जिम्मेवारी लेकर जिन लोगों ने सतपाल निरीक्षक के घर पर जाकर जानलेवा हमला किया है, उनको गिरफ्तार करें, जिससे जनता व कर्मचारियों के बीच पुलिस प्रशासन का विश्वास बना रहे। अन्यथा संयुक्त संघर्ष समिति इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश के अंदर लेकर जाएगी और इससे पूरे हरियाणा प्रदेश का चक्का जाम भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed