{"_id":"5b54d1394f1c1b54208b48f0","slug":"153228523713-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पेड गिरने से यातायात में बाधा पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पेड गिरने से यातायात में बाधा पहुंची
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात में बाधा पहुंची
रादौर। क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को रादौर का तापमान 28 से 30 डिग्री तक रहा। वहीं बरसात के कारण शनिवार की रात को गांव धौडंग व हमीदी जौडियों के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात में बाधा पहुंची। रविवार की सुबह वन विभाग के कर्मचारियों ने सड़क पर पडे़ पेड़ों को सड़क से हटाकर यातायात को दुरुस्त किया।
वन विभाग के दरोगा अमित बडशामी ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को सड़क पर पडे़ पेड़ हटाने के लिए मौके पर भेज दिया गया था। इसके अलावा क्षेत्र में कही से भी पेड़ गिरने की कोई सूचना नहीं है। विभाग के कर्मचारियों को बरसात के दौरान सड़क पर पेड़ गिरने की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। उधर किसान राम कुमार, सतीश कुमार, राज कुमार, गुरदयाल सिंह, गुरनाम सिंह ने बताया किया क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से फसलों को भारी लाभ मिलेगा। बरसात से गन्ने, धान, चेरी की फसल में बढ़ोतरी होगी। बरसात से गन्ने की फसल में आई बीमारी दूर होगी और गन्ने का विकास होगा। इसके अलावा धान के लिए इस समय बरसात की बहुत आवश्यकता थी। बरसात से धान की फसल में अच्छी फुट होगी और धान की फसल बीमारियों से बच सकेगी। गर्मी के कारण किसान ट्यूबवेल के पानी से अपनी फसलों को ठीक प्रकार सींच नहीं पा रहे थे। अब बरसात हुई है तो कई दिन तक फसलों को पानी देने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
फोटो नंबर 22