फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चार माह से गुमथला में हो रही गंदे पानी की सप्लाई

चार माह से गुमथला में हो रही गंदे पानी की सप्लाई

Tue, 17 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
चार माह से गुमथला में हो रही गंदे पानी की सप्लाई
चार माह से गुमथला में हो रही गंदे पानी की सप्लाई, ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष
विज्ञापन

रादौर। पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा गांव गुमथला में पिछले चार महीनों से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। गंदा पानी पीने से गांव के लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा इस बारे कोई कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है। गांव गुमथला निवासी रामपाल, अशोक कुमार, श्यामसुंदर, कृष्ण कुमार, रमेश कुमार, तरूण कुमार, अरूण कुमार, राजेश सलुजा, अशोक कुमार आदि ने बताया कि पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा गांवों में पीने के पानी के लिए चार ट्यूबवेल लगाए गए हैं। लेकिन गांव में पीने के पानी की पाइप लाइनें जगह-जगह से टूटी पड़ी हैं। टूटी पड़ी पाइप लाइनों से गांव में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। गंदा पानी पीने से गांव के लोग पेट की बीमारियों से ग्रस्त हो गए हैं। गंदे पानी की समस्या को लेकर कई बार गांव के लोग अधिकारियों से मिले लेकिन समस्या का समाधान होने की बजाय ग्रामीणों को अधिकारियों ने आश्वासन देकर टरका दिया। इस बारे पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ अर्पित धीमान ने बताया कि गांव में कुछ लोगों का पीने के पानी का कनेक्शन गंदी नालियों से गुजर रहा है। जिस कारण गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है। विभाग की ओर से ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है। यदि उन्होंने अपना कनेक्शन नाली से बाहर नहीं किया तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed