{"_id":"5b4ba13b4f1c1b4d748b4fb6","slug":"153168312813-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के दिखाने के बाद नहीं हुआ सीवरेज की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के दिखाने के बाद नहीं हुआ सीवरेज की समस्या का समाधान
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों के दिखाने के बाद नहीं हुआ सीवरेज की समस्या का समाधान
-दो साल से सीवरेज के पानी के निकासी के लगा चुके विभाग गुहार
-जगाधरी की सरस्वती कालोनी में नहीं कोई पार्क
-पूर्व एमसी बोले, कालोनी नीचले स्तर पर होने के कारण बनी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सरस्वती कालोनी में दो साल से अधिक सीवरेज की समस्या बनी हुई है। यहां तक की सीवरेज अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया जा चुका, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जबकि कालोनी के लोग समस्या के बारे में स्पीकर को भी बता चुके हैं। उन्होंने भी समस्या का समाधान करवाने की बात कही थी। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही के चलते कालोनीवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
कालोनी में नहीं कोई पार्क : कालोनी की कांता देवी का कहना है कि कालोनी में कोई पार्क भी नहीं है। ऐसे में कालोनी की सड़कों पर ही सुबह-शाम सैर सपाटा करना पड़ता है। बच्चों के लिये भी कोई मैदान नहीं, ऐसे में उन्हें गलियों में ही खेलना पड़ता है। कांता ने बताया कि समस्याओं के बारे में नगर निगम को भी बता चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।
कर चुके हैं सीवरेज की शिकायतें : कालोनी के ही 84 वर्षीय धर्मपाल ने बताते हैं कि सीवरेज के पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी भर जाता है। जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। समस्या के बारे में कालोनी के लोग नगर निगम व सीएम विंडो पर शिकायत दे चुके हैं। परंतु कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
जहां यह समस्या है वहां जमीन नीचले स्तर पर है। इसलिए समस्या आ रही है। सीवरेज की समस्या के बारे में पूर्व एसडीओ को भी समस्या से अवगत करवाया था। इसके अलावा कालोनी में मैदान की समस्या इसलिए है क्योंकि वहां मैदान के लिये अलग से जगह नहीं है।
-प्रमोदी सेठी, पूर्व पार्षद, जगाधरी।
समस्या के बारे में जानकारी है। पानी की निकासी के लिये वहां मेन होल बनाया जाएगा। जिसका कार्य कल शुरू हो जाएगा। इसके बाद सीवरेज के पानी की समस्या नहीं आयेगी।
-संजीव कुमार साहनी, जेई, सीवरेज विभाग, जगाधरी।
फोटो : 60 व 61