फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिजली किल्लत को लेकर हाहाकार, घरों में लोग परेशान, खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे किसान

बिजली किल्लत को लेकर हाहाकार, घरों में लोग परेशान, खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे किसान

Tue, 10 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली किल्लत को लेकर हाहाकार, घरों में लोग परेशान, खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे किसान
बिजली किल्लत : घरों में लोग परेशान, खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में बिजली की किल्लत बड़ी समस्या बन गई है। एक सप्ताह से बिजली की परेशानी झेल रहे लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। रणजीतपुर व आसपास के किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं यमुनानगर स्थित एसई कार्यालय पर जठलाना क्षेत्र के बरसाल और बिलासपुर के नंगला महीदीनपुर के ग्रामीणों ने धरना दिया। यहां लोग दिनभर अधिकारियों से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। थकहार कर शाम को वो घर लौट गए।
बिजली किल्लत से परेशान रणजीतपुर व उसके आसपास के ग्रामीणों ने सड़क पर रोष प्रदर्शन कर बिजली बोर्ड व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी मिलीभगत करके गांव की सप्लाई से स्क्रिन प्लांट व क्रशर को सप्लाई दी जा रही है, लेकिन घरों में बिजली नहीं पहुंच रही। लोड अधिक होने की वजह से बिजली सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है ओर कई-कई घंटे तक सप्लाई शुरू भी नहीं होती। रोष प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को बिजली विभाग के एसडीओ न मौकेे पर आकर समझाया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। ग्रामीण सुभाष चंद, सतबीर सिंह, अंकित, होशीयार सिंह, निसार अली, बलदेव सिंह, अयुब, कामिल, सुनील व शुभम ने बताया कि रणजीतपुर से आगे के गांवों में बिजली सप्लाई लाइन से क्रशर को जोड़ने से ग्रामीणों को बहुत ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बिजली की लाइन सिर्फ गांवों को सप्लाई देने के लिए है। उसके बाद भी बिजली कर्मचारियों ने इसी लाइन से क्रशरों को जोड़ दिया है। जिसकी वजह से गांवों में कई कई घंटे तक बिजली नही आती है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग लाइन पर अवैध रूप से कनेक्शन भी करवा रखे हैं जो कि बिजली कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है। लोड अधिक होने की वजह से बिजली सप्लाई भी बार-बार बाधित होती है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव के लिए जोड़ी गई बिजली लाइन से सभी क्रशर के कनेक्शन काटे जाये।
विज्ञापन

वहीं बरसान गांव में एक सप्ताह से बिजली बाधित है। किसानों की धान की रोपाई ठप पड़ी। बिजली आएगी तो ट्यूबवेल चलेंगे। 100 कैपिसिटी के ट्रांसफार्मर पर 140 कनेक्शन चल रहे हैं। जिससे ओवरलोड की समस्या आ रही है। पिछले सप्ताह किसानों ने बिजलीघर पर ताला भी जड़ दिया था। उस वक्त एसडीओ ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल को तरस गए लोग : वहीं नंगला महीदीनपुर के संजय खान, रणबीर खान, अमरूदीन, आलिब, नाजिम आदि ने बताया कि कई दिन से बिजली नहीं आ रही है। पेयजल का ट्यूबवेल भी नहीं चल रहा है। जिससे उन्हें नलकूप आदि से पानी पीना पड़ रहा है। बिजली आधारित तमाम काम रुके पड़े हैं।


-बिजली की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। जहां ओवरलोड की समस्या हैं, वहां ट्रांसफार्मर लगाएं जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे शांति बनाएं रखे।
-योगराज, एसई
फोटो 25, 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed