फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गांव रादौरी की भट्ठा कॉलोनी के लोग सुविधाओं से महरूम

गांव रादौरी की भट्ठा कॉलोनी के लोग सुविधाओं से महरूम

Tue, 10 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
गांव रादौरी की भट्ठा कॉलोनी के लोग सुविधाओं से महरूम
मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे भट्ठा कॉलोनी के लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। गांव रादौरी की भट्ठा कॉलोनी के लोग सुविधाओं से बुरी तरह महरूम है। पिछले 50 वर्षों से कॉलोनी मेें रह रहे लगभग 70 परिवार के लोगों को सरकार की ओर से कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी, पीने के पानी की समस्या, लाइट की समस्या व अन्य समस्याओं से कॉलोनी के लोग जूझ रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने मुख्यमंत्री को सीएम विंडों के माध्यम से शिकायत भी भेजी। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
गांव रादौरी की ईंट भट्ठा कॉलोनी में रहने वाले सूरजभान, जय सिंह, कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश, श्रवण कुमार ने बताया कि उनकी कॉलोनी में 70 से अधिक परिवार पिछले 50 वर्षों से रह रहे हैं। कॉलोनी में सभी मजदूर वर्ग के लोग हैं। जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवारों का गुजारा कर रहे हैं। निकासी न होने से गंदा पानी गलियों में जमा है। पीने के पानी की कॉलोनी में कोई व्यवस्था नहीं है। कॉलोनी के लोग नलको का दूषित पानी पी रहे हैं। वहीं कॉलोनी में बिजली की उचित व्यवस्था नहीं है। कॉलोनी के लोगों को ट्यूबवेल वाले फीडरों से बिजली की सप्लाई की जा रही है। जिस कारण कॉलोनी में तीसरे दिन बिजली की सप्लाई होती है। रात के समय कॉलोनी में बिजली न मिलने से कॉलोनी के लोग बेहद परेशान है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मौजूदा विधायक श्याम सिंह राणा चुनावों से पहले उनकी कॉलोनी में वोट मांगने आए थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे एक बार भी कॉलोनी में झांकने तक नहीं आए।
विज्ञापन

इस बारे में विधायक रादौर श्याम सिंह राणा ने कहा कि यदि किसी कारण रादौरी की ईंट भट्ठा कॉलोनी में विकास नहीं हुआ है तो वह कॉलोनी में प्राथमिकता के आधार पर विकास करवाएंगे। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed