{"_id":"5b43b4224f1c1b82698b51e2","slug":"153116368019-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के चुनावों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के चुनावों की घोषणा
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के चुनावों की घोषणा
- दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 10-11 नवंबर को होगा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। संघ के प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन बताया कि जिले व खंडों के यह चुनाव 16 सितंबर तक पूर्ण करा लिए जाएंगे। फिर दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 10-11 नवंबर को होगा जिसमें राज्य चुनाव कराए जाएंगे।
सबसे पहले राज्य के 21 जिलों के 119 खंडों के चुनावों की घोषणा की गई है। संघ के प्रांतीय चेयरमैन कुलभूषण शर्मा व महासचिव संजीव मंदोला ने बताया कि यमुनानगर, कैथल, भिवानी व रोहतक जिलों के चुनाव 5 अगस्त को होंगे। कुरुक्षेत्र, दादरी, जींद व करनाल जिलों के चुनाव 12 अगस्त को होंगे। फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला व रेवाड़ी जिलों के चुनाव 19 अगस्त को होंगे। सोनीपत, पानीपत व झज्जर जिलों के चुनाव 26 अगस्त को होंगे। 8 सितंबर को महेंद्रगढ़ व पलवल, 9 सितंबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद व मेवात और 16 सितंबर को सिरसा के चुनाव कराए जाएंगे। 10-11 नवंबर को प्रांतीय सम्मेलन किया जाएगा।
पदाधिकारियों की मीटिंग में संघ के वरिष्ठ उपप्रधान दिलबाग सिंह अहलावत व प्रांतीय उपप्रधान साहिब सिंह चौहान ने बताया कि जिला चुनावों को संपन्न करवाने के लिए पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व फरीदाबाद जिलों के चुनावों को करवाने की पर्यवेक्षक ड्यूटी प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन, प्रवक्ता रविन्द्र राणा व उपप्रधान साहिब सिंह चौहान, उपप्रधान विक्रम सिंह भट्टी की लगाई गई है। कैथल, करनाल, फतेहाबाद, सोनीपत, पलवल, गुरुग्राम व सिरसा जिलों के चुनाव पर्यवेक्षक संघ के चेयरमैन कुलभूषण शर्मा, उपमहासचिव डॉ रामनिवास शर्मा, गुलजारी लाल व सतीश यादव की देखरेख में सम्पन्न होंगे। भिवानी, रेवाड़ी, पानीपत, महेंद्रगढ़, मेवात जिलों की चुनाव कराने की पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संजीव मंदोला, शक्ति सिंह व फूल कुमार पेटवाड़ की लगाई जाती है। रोहतक, जींद, हिसार जिलों में दिलबाग सिंह अहलावत, जगदीश रेहडू व सुरेंद्र सूरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रविन्द्र राणा व उप महासचिव डॉ रामनिवास शर्मा ने बताया कि सभी जिला प्रधान व जिला सचिवों से अपील की जाती है कि वह अपने अपने जिलों के चुनाव पर्यवेक्षकों से संपर्क करके उन्हें स्थान बताये व चुनावों की तैयारी के लिए बैठकों का आयोजन करें। अपने-अपने जिलों के चुनावों से एक सप्ताह पहले तक सभी खंडों के चुनाव संपन्न करवा लें। चयनित खंड प्रतिनिधियों की सूची व लेखाजोखा तैयार कर लें। सभी कार्यों को सम्पन्न करने में जिला स्थित प्रांतीय नेताओं का भी सहयोग लें।
संघ के प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन, चेयरमैन कुलभूषण शर्मा व महासचिव संजीव मंदोला ने कहा है कि प्रांतीय चुनाव के बाद बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।