फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कठुआ के बाद अब यमुनानगर में धर्मशाला में किशोरी से दूसरे समुदाय के युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म.

कठुआ के बाद अब यमुनानगर में धर्मशाला में किशोरी से दूसरे समुदाय के युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म.

Mon, 23 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कठुआ के बाद अब यमुनानगर में धर्मशाला में किशोरी से दूसरे समुदाय के युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म.
कठुआ के बाद अब यमुनानगर में धर्मशाला में किशोरी से दूसरे समुदाय के युवकों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन

घर में सो रही किशोरी का कपड़े से मुंह बंद कर अगवा कर ले गए चार आरोपी, दो ने किया दुष्कर्म
घटना के समय अपने दो भाइयों व दो बहनों के साथ घर पर सो रही थी किशोरी
पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर।
जम्मू के कठुआ में हुई बच्ची से दरिंदगी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था, कि ठीक वैसी ही घटना जठलाना थाना क्षेत्र में भी घटित हो गई। यहां के एक गांव में चौदह वर्षीय किशोरी के साथ धार्मिक स्थल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। चारों युवकों ने अपने घर पर सो रही किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूस कर अगवा कर लिया। इसके बाद उसे गांव के धार्मिक स्थल की धर्मशाला में ले गए। यहां दो युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी से मारपीट की। आरोपियों ने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय पीड़िता के माता पिता किसी काम से लाडवा गए हुए थे। जब वे घर लौटे तो पीड़िता ने आपबीती उन्हें सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 452, 506 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपहरण, घर में घुसने व जान से मारने की धमकी देने व दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। धार्मिक स्थल पर गैंगरेप की घटना को लेकर गांव व क्षेत्र के लोगों में रोष है।
किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। 19 अप्रैल को वह अपने पति के साथ लाडवा अनाज मंडी में किसी काम से गई थी। अगले दिन वे घर लौटे तो उसकी सबसे बड़ी 14 वर्षीय बेटी ने बताया कि रात दो बजे गांव के मेहरलाल उर्फ मेल्लू, विकास उर्फ काला व उनके दो साथी घर में घुस आए। सभी भाई बहन सो रहे थे। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चारों उसे उठाकर गांव के धार्मिक स्थल के पास बनी धर्मशाला के कमरे में ले गए। यहां मेहरलाल व विकास उर्फ काला ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसका सिर दीवार में भिड़ा दिया, जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसएचओ शीलावंती का कहना है कि पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादीशुदा हैं दोनों नामजद आरोपी :
किशोरी से दुष्कर्म में शामिल गांव मोहड़ी निवासी मेहरलाल व विकास उर्फ काला दोनों शादीशुदा हैं। मेहरलाल का एक और विकास उर्फ काला के दो बच्चे हैं। मेहरलाल नगरपालिका रादौर के पास कलर मी क्रेजी नाम से महिला व पुरुषों का सलून चलाता है। दुष्कर्म की घटना के बाद से मेहरलाल का सलून बंद पड़ा है। दूसरा आरोपी विकास उर्फ काला कश्यप ट्रक चलाता है।

हर समय खुली रहती है धर्मशाला, धार्मिक स्थल में नहीं है कोई पुजारी :
गांव के पूर्व सरपंच शराफत अली ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान धार्मिक स्थल की धर्मशाला को ताला लगाया जाता था। वहीं, गांव के स्कूल के चौकीदार पर इसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी थी। लेकिन अब गांव के जिस धार्मिक स्थल की धर्मशाला में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, वह हर समय खुली रहती है। जिस पर कोई ताला नहीं लगाया जाता। यह गांव में बने घरों से (रिहायशी क्षेत्र) से भी अलग है। इसके अलावा धार्मिक स्थल में भी कोई पुजारी नहीं है। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने धार्मिक स्थल के सुनसान कमरे में किशोरी से दुष्कर्म किया। दिन के समय भी धर्मशाला में शरारती तत्व बैठे रहते हैं।

नशेड़ी हैं चारों आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार मेहरलाल और विकास उर्फ काला दोनों नशेड़ी हैं। इसके अलावा दो आरोपी जठलाना निवासी दानिश व भूरा बताए जा रहे हैं। वो भी नशे के आदी हैं। चारों भांग, शराब व अन्य नशे करते हैं। मेहरलाल व विकास उर्फ काला के गलत चालचलन के कारण गांव के अधिकतर लोग उनसे दूर रहते थे और उन्हें अपने घरों में नहीं बुलाते थे।

जठलाना व महिला थाना एसएचओ ने किया धार्मिक स्थल का दौरा :
शनिवार को मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना प्रभारी शीलावंती व जठलाना थाना प्रभारी दीदार सिंह ने अपनी टीमों के साथ गांव का दौरा कर मामले की गहनता से जांच की। महिला पुलिस कर्मचारियों ने उस धार्मिक स्थल का दौरा किया जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने धार्मिक स्थल के कमरे से सबूत जुटाए। वहीं पुलिस ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले गांव के दोनों युवकों की गांव में तलाश की। लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।

घटना के बाद से सहमी हुई है किशोरी
घटना के बाद से पीड़ित किशोरी काफी सहमी हुई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म करने के दौरान उससे मारपीट भी की। उसका सिर दीवार पर मारकर बेहोश कर दिया। होश आने पर वह घर पहुंची।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना से ग्रामीणों में रोष, कड़ी सजा की रखी मांग :
जठलाना के गांव में किशोरी से धार्मिक स्थल की धर्मशाला में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग रखी है। वेलफेयर एसोसिएशन रादौर के प्रधान सुशील अग्रवाल व हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के प्रधान एडवोकेट वरयाम सिंह ने कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाओं की सबको निंदा करनी चाहिए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


धर्मशाला में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। किशोरी ने दो आरोपियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर शीलावंती, एसएचओ, महिला थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed