{"_id":"5ac12af34f1c1bd6618b4e1d","slug":"15226088881-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी एक्ट में संसोधन पर दलित आज कराएंगे बाजार बंद,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी एक्ट में संसोधन पर दलित आज कराएंगे बाजार बंद,
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीएसटी एक्ट में संसोधन पर दलित आज कराएंगे बाजार बंद,
हर चप्पे पर तैनात होगा पुलिस बल, जगाधरी अनाजमंडी गेट पर एकत्रित होंगे जिले के दलित
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट पर दिए गए फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके तहत सोमवार को जिले के बाजार बंद कराएं जाएंगे। इसके अलावा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध जताया जाएगा। इसको लेकर रविवार को दलित संगठनों की कई जगह मीटिंग हुई। जिनमें भारत बंद को लेकर विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
डॉ. बीआर अंबेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष कंवरपाल सिंह ने बताया कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। जिलेभर के सभी दलित समाज के लोग सोमवार सुबह जगाधरी अनाज मंडी गेट पर एकत्रित होंगे और वहां पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं विक्की बांगड़ ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों की आवाज दबाने का काम कर रही है। भारतबंद से पहले उन्हें तरह तरह के टोटके कर डराया जा रहा है। पुलिस की तरफ से उन्हें नोटिस भेजा गया है कि अगर किसी तरह की तोड़फोड़ होती है तो उसकी भरपाई उनसे की जाएगी। यह तो व्यक्ति की आजादी के खिलाफ है। वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कराएंगे।
बॉक्स
पुलिस बल रहेगा तैनात :
इधर दलितों के भारत बंद के ऐलान के बाद पुलिस ने भी इससे निपटने की पूरी तैयारी की हुई है। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए कई टीमें बनाई है। छह डीएसपी इन टीमों को लीड करेंगे। वहीं पुलिस पीसीआर, राइडर लगातार बाजार में गस्त पर रहेंगे। लघु सचिवालय में फायर बिग्रेड और एंबुलेंस की गई गाडिय़ां तैनात की जाएंगी। कानूनों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।