फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लोहे के पाइप से हमला कर युवक को जान से मारने का प्रयास, हालत नाजुक

लोहे के पाइप से हमला कर युवक को जान से मारने का प्रयास, हालत नाजुक

Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
लोहे के पाइप से हमला कर युवक को जान से मारने का प्रयास, हालत नाजुक

विज्ञापन
लोहे के पाइप से हमला कर युवक को जान से मारने का प्रयास, हालत नाजुक
यमुनानगर। गांव याकुबपुर के पास रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक अन्य युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक के पिता की शिकायत पर पांच युवकों को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पांच नामजद युवकों में से चार एक ही गांव के रहने वाले हैं, फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गांव कड़कौली निवासी दीदार सिंह ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे अमनप्रीत सिंह की कुछ दिन पहले गांव पीरूवाला निवासी रोहित व शुभम उर्फ डॉन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस दौरान अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया, मगर इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। बीती 27 मार्च को उनका बेटा अमनप्रीत सिंह बाइक पर किसी काम से जा रहा था, इस दौरान वह गांव याकुबपुर के समीप पहुंचा तो आरोपी रोहित व शुभम ने अपने गांव के ही रजत, दिप्पी उर्फ जेलदार व हरौली निवासी मनदीप सैनी और अन्य दो युवकों के साथ मिल अमनप्रीत को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने उस पर लोहे के पाइप से मारकर जान से मारने का प्रयास किया। इसमें अमनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उनके बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed