फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो युवकों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे पांच लाख 45 हजार रुपये

दो युवकों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे पांच लाख 45 हजार रुपये

Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दो युवकों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे पांच लाख 45 हजार रुपये

विज्ञापन
दो युवकों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 5.45 लाख रुपये
पुलिस ने दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख 45 हजार रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
गांव गधौली खुर्द निवासी कुलदीप सिंह ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा पढ़ाई पूरी कर रोजगार की तलाश में था। इसी दौरान उनकी मुलाकात मुस्तफाबाद के आदर्शनगर निवासी परमजीत शर्मा व उसकी पत्नी ज्योति शर्मा से हुई, जिन्होंने उन्हें बताया कि उनकी काफी जान पहचान है और वह उनके बेटे को सरकारी नौकरी दिलवा देंगे। इसकी एवज में उन्होंने उनसे दो लाख 95 हजार रुपये मांगे। वह उनकी बातों में आ गए और उसने पांच अक्तूबर 2016 को आरोपियों को उक्त राशि दे दी। आरोपी दंपति ने जल्द ही उनके बेटे को नौकरी दिलाने की बात कही, लेकिन कई माह गुजरने के बाद भी उनके बेटे को नौकरी पर नहीं लगाया। उन्होंने इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे परेशान होकर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, जिला करनाल के गांव टपरियों निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में था और इसको लेकर अक्तूबर 2015 में उसकी मुलाकात दराजपुरा निवासी रवि कुमार उर्फ सागर व सुनील कुमार से हुई। उन्होंने उसे बताया कि वह उसे सरकारी नौकरी दिलवा देंगे। साथ ही उन्होंने पंचकुला के रामगढ़ रोड स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली आंगनबाड़ी वर्कर्स संतोष से मिलवाया। आरोपियों ने उससे नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ले लिए, मगर उसे नौकरी नहीं दिलाई। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed