फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गुरु रविदास जयंती के होर्डिंग व पोस्टरों को हटाकर नीचे फेंके, दलितों ने निगम कार्यालय में किया हंगामा

गुरु रविदास जयंती के होर्डिंग व पोस्टरों को हटाकर नीचे फेंके, दलितों ने निगम कार्यालय में किया हंगामा

Tue, 30 Jan 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती के होर्डिंग व पोस्टरों को हटाकर नीचे फेंके, दलितों ने निगम कार्यालय में किया हंगामा
गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम के होर्डिंग और पोस्टरों को हटाकर नीचे फेंके, हंगामा
विज्ञापन

यमुनानगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 31 जनवरी को जयंती है। इससे दो दिन पहले ही जगाधरी के झंडा चौक पर लगाए गए गुरु रविदास जयंती के सूचनात्मक पोस्टर और होर्डिंग नगर निगम के कुछ कर्मचारियों ने हटा दिए। हटाने के बाद इन्हें निगम कार्यालय में नीचे फेंक दिया गया। होर्डिंग और पोस्टर हटाकर नीचे फेंकने पर दलित समुदाय के लोग भड़क गए। भड़के लोगों ने नगर निगम कार्यालय में हंगामा किया। हंगामे के दौरान दलितों ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। अधिकारियों ने सफाई सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर दोबारा पोस्टर लगवाए। इसके बाद वे ही शांत हुए। दोपहर बाद निगम कर्मचारियों ने हटाए गए होर्डिंग और पोस्टर्स को लगाया गया।
जगाधरी नगर निगम के कुछ सफाई कर्मचारी निगम कार्यालय के समक्ष झंडा चौक पर सफाई कर रहे थे। कुछ कर्मचारी अतिक्रमण हटा रहे थे। इस दौरान उन्होंने चौक के इर्दगिर्द लगे गुरु रविदास जयंती से संबंधित पोस्टर्स व होर्डिंग हटा दिए। हटाए गए होर्डिंग व पोस्टर्स को निगम के प्रांगण में डाल दिया गया। कर्मचारियों ने द्वारा होर्डिंग व पोस्टर्स हटाए जाने का पता जगाधरी के दलित समुदाय के लोगों को जैसे ही पता चला, वे सैकड़ों की संख्या में झंडा चौक पर पहुंचे। चौक से जयंती की सूचना से संबंधित पोस्टर व होर्डिंग हटे व निगम प्रांगण में नीचे पड़े देख वे भड़क उठे। भड़के दलित समाज के लोगों ने यहां निगम कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। लेकिन दलित समाज के लोग पोस्टर हटाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। निगम अधिकारियों ने उन्हें जल्द ही होर्डिंग व पोस्टर लगाने का आश्वासन दिया। लेकिन दलित समुदाय के लोगों ने उन्हें उसी समय पोस्टर लगाने की बात कहीं। होर्डिंग व पोस्टर न लगाने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने तुरंत कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारियों ने हटाए गए होर्डिंग व पोस्टर्स लगाए। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भावनाएं हुईं आहत
जगाधरी निवासी रमन, आशीष, राहुल कुमार, धर्मेंद्र, भानू, गोविंद कुमार ने बताया कि दो दिन बाद 31 जनवरी को संत गुरु रविदास जयंती है। इसको लेकर लोगों में उत्साह है। जयंती से संबंधित कार्यक्रम के उन्होंने जगह जगह पोस्टर्स लगाए थे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सूचना मिल सके। उनका आरोप है कि गुरु रविदास का होर्डिंग उतार कर इसे नीचे डाला गया और उसे फाड़ दिया गया है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे उनमें रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती से हटाए गए होर्डिंग
उधर, नगर पालिका कर्मचारी संघ के संत कुमार, प्रवीण शर्मा का कहना था कि महापुरुषों का सभी सम्मान करते हैं। चौक पर तरह तरह के सूचनात्मक होर्डिंग व पोस्टर लगे हुए थे, जिनमें संत गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम की सूचना का भी होर्डिंग व पोस्टर था। कर्मचारियों ने अन्य पोस्टर हटाने के साथ साथ गलती से गुरु रविदास जयंती से संबंधित पोस्टर व होर्डिंग भी हटा दिए गए। उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहा कि यह कार्यक्रम अभी हुआ है या नहीं। पोस्टर गलती से हटाए गए थे। जिसकी सूचना निगम अधिकारियों को दे दी गई थी।
फोटो : 19 व 211

एससी चौपाल को लेकर हो रहा विवाद, रविदास जयंती पर मांगी पुलिस सहायता
डीसी को ज्ञापन देकर मारवां कलां के ग्रामीणों ने की जयंती समारोह में पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर के गांव मारवां कला में एससी चौपाल को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर पहले भी झगड़े हो चुके हैं। दो दिन गांव में गुरु रविदास जयंती है। आशंका है कि चौपाल को लेकर गांव में फिर से विवाद हो। उनकी मांग है कि गुरु रविदास जयंती के दिन गांव में पुलिस सहायता दी जाए। यह मांग डॉ. बीआर अंबेडकर गुरु रविदास सभा मारवां कलां के सदस्यों ने डीसी को ज्ञापन देकर की। ज्ञापन देने से पूर्व ग्रामीणों ने कांग्रेसी नेता सुरेश कान्हडी के नेतृत्व में जिला सचिवालय में सरकार के खिलाफ रोष जताया।

डॉ. बीआर अंबेेडकर गुरु रविदास सभा के प्रधान अमीचंद, पंच विकास, सुदेश कुमार, प्रवेश आदि ने बताया कि गांव मारवां कला में करीब एक साल से एससी चौपाल को लेकर विवाद चल रहा है। चौपाल के निर्माण के दौरान भी कुछ लोगों ने झगड़ा किया था। उस समय प्रमुख लोगों ने उन्हें समझाकर शांत किया था और चौपाल को ताला लगा दिया गया था, उसके बाद भी उन्होंने कई बार एससी चौपाल को लेकर झगड़ा किया। इसकी सूचना पहले से पुलिस विभाग के पास है। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद भी 31 जनवरी को संत गुरु रविदास जयंती है। उन्हें डर है कि दूसरे पक्ष के लोग इस समारोह में कोई बाधा पहुंचा सकते हैं। डीसी को दिए ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि समारोह में कोई बाधा न डाले इसलिए कार्यक्रम स्थल पर पुलिस कर्मी तैनात किया जाए। डीसी ने उन्हें इस संबंध में एसपी से बातचीत कर पुलिस सहायता देना का आश्वासन दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य धर्मपाल तिगरा, विक्की, मोती राम, निर्मल, चमन लाल, रूप चंद, योगेश, राम सिंह, प्रमोद कुमार, विनोद, रोहित, बिमला, निर्मला, सुदेश आदि मौजूद रहे।
फोटो : 22 व 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed