फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   युवाओं को नौकरी देने यहां आएंगे उद्योगपति व कंपनियों के मालिक : पर्यावरण मंत्री

युवाओं को नौकरी देने यहां आएंगे उद्योगपति व कंपनियों के मालिक : पर्यावरण मंत्री

Tue, 30 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को नौकरी देने यहां आएंगे उद्योगपति व कंपनियों के मालिक : पर्यावरण मंत्री
युवाओं को नौकरी देने यहां आएंगे उद्योगपति व कंपनियों के मालिक : पर्यावरण मंत्री
विज्ञापन

रादौर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की रखी आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। हरियाणा के औद्योगिक, वाणिज्य, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी सभी प्रशिक्षण संस्थाओं में चल रहे कोर्सों में बेटियों और महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर दी हैं। पर्यावरण मंत्री ने सोमवार को खंड रादौर के गांव नाचरौन में लगभग 9 एकड़ में 6 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी।
गोयल ने कहा कि इस स्थान पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण होने से आसपास के युवाओं को रोजगार की तलाश करने के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा और बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिक व उद्योगपति स्वयं आकर युवाओं का रोजगार के लिए चयन करेंगे।
विज्ञापन

रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2015 में विधानसभा रादौर के लिए करोड़ों रुपये की घोषणाएं कीं, जिनमें से अधिकतर पूरी हो चुकी है और कुछ पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सरपंचों से अपील की है कि वे अपने अपने गांव के युवाओं को नाचरौन में बनने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अधिक से अधिक संख्या में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर उपायुक्त रोहतास सिंह खर्ब, रादौर की एसडीएम डॉ. पूजा भारती, तहसीलदार, औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बलवंत सिंह, गांव नाचरौन के सरपंच कर्म सिंह, भाजपा नेता अर्जुन पंडित, संदीप कुमार, बब्बल, विनोद सिंगला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छछरौली में आईटीआई भवन का उद्घाटन, खिजराबाद में भी आईटीआई बनाने का आश्वासन
यमुनानगर/छछरौली। पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने छछरौली में चार एकड़ भूमि पर एमएसडीपी योजना के तहत 4 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आईटीआई भवन का उद्घाटन कर इसे क्षेत्र के युवाओं को समर्पित किया। इस आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, फीटर, सिबिंग टेक्नोलॉजी व कंप्यूटर एडेड इन इम्ब्राइडरी की ट्रेडों में युवा दाखिला लेकर रोजगार का प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। इस दौरान पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शीघ्र ही इस आईटीआई में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि खिजराबाद में भी नई आईटीआई बनाने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाएंगे। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल ने कहा कि आज हर कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं और युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। कार्यक्रम में रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा व भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर उपायुक्त रोहतास सिंह खर्ब, जिला परिषद की चेयरमैन रेणूबाला, बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा, छछरौली के बीडीपीओ जोगेश कुमार, आईटीआई साढौरा के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार शर्मा, भाजपा नेता मुकेश दमोपुरा, कैलाश शर्मा, सुलेख चंद, मास्टर ओम प्रकाश आर्य, सुनीता शर्मा, पवन गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोड़ा, सुशील मित्तल, शिवकुमार, छछरौली की सरपंच सुषमा गोयल, कपिल मुनीश गर्ग आदि रहे।

फोटो-31,32,33,34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed