{"_id":"5a6cba314f1c1b7c268b69b3","slug":"151707519319-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, परिवार के छह लोग घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, परिवार के छह लोग घायल, एक रेफर
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, परिवार के छह लोग घायल, एक रेफर
रादौर। पानीपत में आयोजित कार्यक्रम से रात में वापस रादौर लौट रहे परिवार के 6 सदस्य इंद्री-लाडवा रोड पर कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। पांच घायलों को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
गीता कालौनी रादौर निवासी मिस्त्री सरदार अवतारसिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ पानीपत रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जब अवतार सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वापस रादौर लौट रहे थे तो लाडवा-इंद्री रोड पर गांव खानपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। गाड़ी उनका बेटा परमजीत सिंह बिट्टू चला रहा था। दुर्घटना मेें सरदार अवतार सिंह, उनकी पत्नी मनजीत कौर,बेटा परमजीतसिंह बिट्टू, उनकी पत्नी बलविंद्र कौर, पोता विरेंद्र ङ्क्षसंह विक्की, पोती मनप्रीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई परमजीत की पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।