{"_id":"5a6cba2e4f1c1bff388b4b86","slug":"151707519016-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगाई व पेट्रोल-डीजल के दाम बढने पर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहगाई व पेट्रोल-डीजल के दाम बढने पर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन-
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई व पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सड़क पर उतरे कांग्रेसी
यमुनानगर। महंगाई व पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हुडा सेक्टर-18 से लेकर जिला सचिवालय तक नेशनल हाईवे 73 पर रोष मार्च निकाला। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति रही। हाईवे पर मार्च निकालने के बाद कांग्रेसियों ने जिला सचिवालय के भीतर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद यहां उन्होंने तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सरकार ने महंगाई व पेट्रोल के दामों पर नियंत्रण नहीं लगाया तो वे विस्तार रूप में आंदोलन करेंगे।
भूखड़ी ने कहा कि 2014 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन पूरे देश व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तबसे डीजल, पेट्रोल व गैसों की कीमतों में इजाफा हुआ है। आम आदमी पहले ही बढ़ती महंगाई से टूट चुका है और अब लगातार तेल की कीमतें बढ़ने से आम जनता की कमर टूट चुकी है। जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, वहां पर किसान व मजदूर सभी वर्ग महंगाई से पीड़ित हैं। मौके पर हरदेव सिंह, नैब मोहम्मद, चंद्र पाल, राम सिंह राणा, गगन खरोड़, विक्रम सैनी, राजेश शर्मा, राजीव, सचिन शर्मा, रवि, अंकुश दहिया, अजय, मदन, लखविंद्र, जय सिंह, सुरेश, संदीप, केहर सिंह, शोराम, विरेंद्र, दलीप, लखविंद्र, रामकर्ण, अशोक, सुदंर, आलमगीर, रणजीत, असलम, रमन, बरकत आदि लोग मौजूद थे।
एक दूसरे से आगे निकलने की रही होड़
हुडा सेक्टर 18 के मोड़ से जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ता चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर चढ़े, उनके पीछे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सामने से आने वाले वाहन भी सड़क की एक तरफ खड़े हो गए। इससे नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। करीब आधा किलोमीटर तक कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे पर रोष मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रही। प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन
फोटो : 12, 13 व 14