फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तक पहुंचा प्रिंसिपल हत्या मामला

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तक पहुंचा प्रिंसिपल हत्या मामला

Thu, 25 Jan 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तक पहुंचा प्रिंसिपल हत्या मामला
जल्द इंसाफ के लिए पीएम, सीएम और मंत्रियों को किया ट्वीट
विज्ञापन

यमुनानगर। अपनी मां प्रिंसिपल रितु छाबड़ा की 20 जनवरी को हत्या करने के मामले में उनके बड़े बेटे रितेश ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित कई केंद्रीय-राज्य मंत्रियों तक को ट्वीट किया है। रितेश के अलावा उसके दोस्त व जो कोई ट्वीट पढ़ रहा है, वह भी जल्द इंसाफ की मांग को लेकर नीचे रि-ट्वीट कर रहा है।
रितेश ने बताया कि उन्होंने 23 जनवरी की रात 12 बजे ट्वीट किए। उन्होंने अंग्रेजी में लिखा (अनुवाद) मैं, रितेश छाबड़ा, रितु छाबड़ा (जिन्हें बेरहमी से छात्र ने मार दिया) का बेटा अपने परिवार और मां से स्नेह रखने वाले हजारों लोगों की ओर से इंसाफ की मांग करता हूं। अगर उन्हें न्याय न मिला तो पूरे एजुकेशनल सिस्टम पर शेम है। रितेश ने ऐसे तीन ट्वीट किए, जिनमें एक नरेंद्र मोदी, पीएमओ व सीएमओ हरियाणा को टैग किया। दूसरा राष्ट्रपति भवन व इंडियन डिप्लोमेसी व तीसरा अमित शाह, सुषमा स्वराज, सीएमओ हरियाणा, हरियाणा पुलिस, बीजेपी फॉर हरियाणा को टैग किया। रितेश के अनुसार दो दिन बाद भी उनके किसी ट्वीट का रिप्लाई नहीं आया। उन्होंने कहा कि ट्वीट के साथ ही नोटिफिकेशन आ जाता है, ऐसा उक्त ऑफिशियल ट्वीट अकाउंट्स पर भी हुआ होगा, लेकिन उनके ट्वीट को शायद चेक नहीं किया गया। स्कूल में प्रिंसिपल की हत्या गंभीर मामला है। इस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए। किसी अन्य के साथ ऐसा न हो, इसके लिए कठोर कार्रवाई की जरूरत है। रितेश ने कहा कि रितु छाबड़ा न सिर्फ उनकी मां बल्कि शिक्षक भी थीं, जिन्हें वह हर हाल में इंसाफ दिलाकर रहेंगे। बता दें कि रितेश कोलकाता में इंजीनियर हैं, जो मां की मौत की खबर पाकर यमुनानगर लौटे और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


फेसबुक के सहारे भी लोगों को साथ जोड़ रहे रितेश
ट्वीट के अलावा रितेश ने फेसबुक पर भी यही पोस्ट मां रितु छाबड़ा की आईडी को टैग कर लोगों से शेयर करने की अपील की। अब तक दो हजार से ज्यादा लोग पोस्ट को शेयर कर चुके हैं और दो हजार लोगों के रिएक्शन आ चुके हैं। इसमें 1600 लाइक के अलावा रोने की 445 व गुस्से की 11 स्माइली आई हैं। वहीं, फेसबुक पर जस्टिस फॉर छाबड़ा मैम के नाम से पेज भी बना है, यहां हत्याकांड के दिन से अब तक की फोटो व वीडियो अपलोड हो रही हैं। पेज को 12 सौ से अधिक लोग लाइक व 13 सौ से अधिक फॉलो कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-13,14 व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed