{"_id":"5a67872f4f1c1b81268b606c","slug":"15167344491-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान देने में दूरी हुई तो स्कूली बच्चे ने कैंटीन संचालक को कहा-सामान देना है कि गोली खानी है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान देने में दूरी हुई तो स्कूली बच्चे ने कैंटीन संचालक को कहा-सामान देना है कि गोली खानी है...
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान देने में देरी हुई तो बच्चे ने कैंटीन संचालक से कहा, सामान देना है कि गोली खानी है...
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की कैंटीन में सामान देते समय देरी होने पर एक बच्चे ने कैंटीन संचालक को धमकी भरे लहजे में कहा-सामान देना है कि गोली खानी है...। स्कूल में सहमे टीचर्स ने स्कूल के मैनेजर हरपाल सिंह को फोन पर इसकी सूचना दी। उस समय हरपाल सिंह स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रितु छाबड़ा की हत्या को लेकर प्रदेश भर के स्कूल संचालकों व स्कूल स्टाफ की जिमखाना क्लब में चल रही मीटिंग में मौजूद थे। हरपाल सिंह ने स्कूल में घटी इस घटना की जानकारी मीटिंग में मौजूद लोगों को दी तो सभी स्तब्ध रह गए।
यमुनानगर डिस्ट्रिक पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले हुए इस मीटिंग में प्रदेश की विभिन्न प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी आए हुए थे। इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी के डायरेक्टर डॉ. ओपी तनेजा ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने एक बच्चे को यह कहते हुए सुना कि स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हुआ कांड तो हुडा सेक्टर-17 स्थित स्कूल में होना चाहिए था जहां स्कूल संचालक की पत्नी स्कूल की प्रिंसिपल है। मीटिंग में प्रिंसिपल रितु छाबड़ा की एक छात्र द्वारा हत्या किए जाने पर चिंता जताते हुए स्कूलों स्टाफ खासकर महिला प्रिंसिपल और टीचर्स की सुरक्षा पर चर्चा की जा रही थी। मीटिंग में मौजूद स्कूल संचालकों, प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों ने कहा कि इस घटना के बाद स्कूलों में टीचर्स में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि अब स्कूलों में टीचर्स कमजोर बच्चों को डांट-डपट कर पढ़ाने से डरेंगे।
शिक्षाविदों ने इस बात पर चिंता जताई कि आज गुरु और शिष्य का रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा। एक शिक्षाविद के मुताबिक साल में बच्चे औसत 45 स्कूल में और 320 दिन घरों में पेरेेंट्स के साथ होते हैं। शिक्षक बच्चों को पढ़ा सकता है, लेकिन पेरेंट्स उन्हें संस्कारवान बना सकते हैं। लेकिन आज पेरेंट्स बच्चों पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। स्कूल संचालकों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि स्कूल में होने वाली किसी भी घटना के बाद सबसे पहले गाज स्कूल मैनेजमेंट और प्रिंसिपल पर गिरती है, जबकि अब तक गुरुग्राम सहित देश के अन्य हिस्सों में स्कूलों में हुई घटनाओं में टीचर्स या मैनेजमेंट की भूमिका सामने नहीं आई है। शिक्षाविदों ने कहा कि सरकार स्कूलों में सेफ्टी बढ़ाने की रट लगाई हुई है, लेकिन शिक्षा के स्तर में सुधार की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। मीटिंग के अंत में दिवंगत प्रिंसिपल रितु छाबड़ा की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
फोटो-17,18
टीचर पर हावी होने लगते हैं बच्चे : प्रेसिडेंट
जगाधरी। ऑल इंडिया पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट कर्नल प्रताप ने कहा कि बदलते समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है। आज अधिकतर घरों में कलह का माहौल व्याप्त है। इस कारण बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जब कभी कोई टीचर बच्चों को कोई बात कहता है तो पैरेंट्स अपने बच्चों का पक्ष लेने लगते हैं। बाद में चलकर बच्चे का मनोबल इस कदर बढ़ जाता है कि जरा सी बात पर बच्चा टीचर पर हावी होने की कोशिश करने लगता है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और प्राइवेट स्कूल सेक्टर से जुड़े लोगों को एकजुट होना पड़ेगा।
फोटो-20
प्राइवेट टीचरों से कुछ होता है तो मौन क्यों : स्टेट प्रेसिडेंट तहरियाणा पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट एसएस गोसाई का कहना है कि किसी भी प्राइवेट स्कूल में किसी बच्चे के साथ जरा सी घटना हो जाती है तो पूरे देश में बवाल हो जाता है, लेकिन प्राइवेट टीचरों के साथ कुछ भी होता है तो हरा कोई मौन धारण कर लेता है। वहीं, सरकार आए दिन नए फरमान जारी कर स्कूल प्रशासन के लिए नियम तो बना देती है । लेकिन बच्चों के हिंसक रवैये के खिलाफ सरकार कोई भी नियम बनाने से बचती दिखती है।
फोटो-22
इस तरह शिक्षा में नहीं आएंगे अच्छे लोग : सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
हरियाणा पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेश चंद्र कहते हैं कि हम बच्चों के भविष्य बनाने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद आज टीचर वर्ग के लोग डरकर काम करने को मजबूर हो रहे हैं। आए दिन टीचरों पर हिंसात्मक घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं। लेकिन टीचरों के साथ हो रही घटनाओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इस तरह की घटनाएं ऐसे ही होती रहीं तो शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे लोगों का आना बंद हो जाएगा।
फोटो-23
अभिभावक रखें बच्चों की खबर
ऋषिपाल स्कूल गुरुग्राम के राकेश पाल ने कहा कि आज के पैरेंट्स बच्चों की सारी जिम्मेवारी का दायित्व शिक्षक का समझते है। लेकिन मां-बाप को समझना चाहिए कि बच्चों की असल जिम्मेवारी उन पर टिकी हुई है। बच्चा स्कूल के बाद क्या करता है इसकी खबर पैरेंट्स को होनी चाहिए। लेकिन आजकल लोगों को अपने बच्चों के लिए समय नहीं है।
फोटो-21
बच्चों को दाखिला लेने से पहले पता करें : तनेजा
इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी के डायरेक्टर डॉ. ओपी तनेजा कहते हैं कि यदि किसी बच्चे की गलती करने पर उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है तो दूसरे स्कूल को उसका एडमिशन लेने से पहले उसके बारे में पता करनी चाहिए कि बच्चे का नाम क्यों काटा गया है? लेकिन आज हर स्कूल ऐसे गलत करने वाले बच्चों को अपने यहां आराम से एडमिशन दे देता है। इससे ऐसे बच्चों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। अगर घर में बच्चों को मां-बाप नैतिकता नहीं सिखाते हैं तो बच्चा गलत दिशा में जाने लगता है। जितनी जिम्मेवारी टीचरों की होती है, उतना ही दायित्व पैरेंट्स का भी है।
फोटो-19