फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पदमावत फिल्म के विरोध में हुए प्रदर्शन से सहमे सिनेमा हॉल मालिक, फिल्म चलाने से किया इंकार

पदमावत फिल्म के विरोध में हुए प्रदर्शन से सहमे सिनेमा हॉल मालिक, फिल्म चलाने से किया इंकार

Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पदमावत फिल्म के विरोध में हुए प्रदर्शन से सहमे सिनेमा हॉल मालिक, फिल्म चलाने से किया इंकार
पद्मावत फिल्म के विरोध में प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैली निकाली
विज्ञापन

जगाधरी ब्यूरो। पद्मावत फिल्म पर रोक लगाने के विरोध में क्षत्रिय एकता महासभा के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 25 जनवरी को फिल्म का प्रदर्शन करने के आदेश के बावजूद मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ से भयभीत सिनेमा हॉल मालिकों ने फिल्म को दिखाने से मना कर दिया। वहीं इस फिल्म की अब तक हुई ऑनलाइन बुकिंग भी रद्द कर दी।
प्रदर्शन शहर के नेहरू पार्क से शुरू होकर मधु चौक होते हुए डिंपल सिनेमा पर पहुंचा। जहां प्रर्दशनकारियों ने फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। सैकड़ों की संख्या में पहुंची भीड़ को काबू करने के लिए पहले से ही जिला प्रशासन द्वारा तैनात किए गए पुलिस कर्मी ने उनको रोकने की असफल कोशिश की। इसके बाद लोगों ने भंसाली मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए फिल्म को ना दिखाने की मांग की। काफी बहस के बाद सिनेमा हॉल प्रशासन ने फिल्म को ना चलाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए उप्पल मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स पहुंचे। जहां पहले से ही पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयर खड़ी थी। फिल्म के विरोध में उग्र नारेबाजी करते पब्लिक को देख मल्टीप्लेक्स के मैनेजर ने बातचीत के लिए बुलाया। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों ने मैनेजर से फिल्म को ना चलाने की बात कही। इसके बाद मैनेजर ने लिखित रूप में फिल्म को नहीं दिखाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में संजीव चौहान, योगेश, उदयवीर शास्त्री, विजय राणा, भानू प्रताप सिंह, मास्टर जमशेद सहित सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन

-----
लगभग 150 लोगों ने फिल्म देखने के लिये ऑनलाइन टिकट बुक करवाया था। लेकिन लोगों के प्रदर्शन के बाद इन टिकटों की बुकिंग रद्द कर दी गई है। मल्टीप्लेक्स मैनेजमेंट द्वारा फिल्म को नहीं दिखाने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन करने वालों को लिखित रूप में फिल्म को नहीं दिखाने का पत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल मैनेजर मल्टीप्लेक्स उप्पल मॉल जगाधरी
फोटो-31,32,33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed