फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा शहर

बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा शहर

Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा शहर
बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन

पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन
-बच्चों-बच्चियों ने भी दिखाया गतके का जौहर-
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गुरु गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। इस दौरान गतका पार्टी के सदस्यों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जोकि आकर्षण का केंद्र रहा।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा यमुना गली से शुरू हुआ। जिसमें सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुंदर पालकी में सुशोभित किया गया। जिसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन यमुना गली से शुरू होकर पेपर मिल गुरुद्वारा, फव्वारा चौक, प्यारा चौक, संत पुरा रोड, नेहरू पार्क, माडल टाउन, सरनी चौक, वर्कशाप रोड, इंडस्ट्री एरिया से होते हुए यमुना गली में ही संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी व गुरुद्वारा साहिब के कीर्तनी जत्थों ने भाग लिया। नगर कीर्तन में शामिल संगत वाहे गुरु वाहे गुरु व शब्द कीर्तन करते हुए चल रही थी। गतका पार्टी की ओर से अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। बच्चों व बच्चियों ने भी गतका कला का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति पर लोगों ने बोले सो निहाल.. के जयकारे लगाकर उत्साहवर्धन किया। नगर कीर्तन के नेहरू पार्क पहुंचने पर उपायुक्त डॉ रोहताश सिंह खरब, एसडीएम भारत भूषण कौशिक व डीडीपीओ गगगनदीप सिंह व डीएसपी मदनलाल ने श्री गुरु ग्रंथ के समक्ष मत्था टेका।
विज्ञापन

फोटो-1]2]3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed