{"_id":"59e25b5e4f1c1b69678b5b44","slug":"150800681519-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन तस्करों ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन तस्करों ने दी जान से मारने की धमकी
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के विरोध पर तस्करों ने दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
जठलाना। जिले में अवैध खनन करने वालों को पुलिस का खौफ तक नहीं है, नतीजतन खनन तस्करों ने अब अवैध खनन रोकने की मांग करने वाले हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के प्रधान वरयामसिंह को जान से मारने की धमकी दी है। संस्था की ओर से इस मामले में जठलाना थाना पुलिस से शिकायत की गई है। इसको लेकर शनिवार की शाम को जठलाना पुलिस ने संस्था के प्रधान एडवोकेट वरयामसिंह के बयान दर्ज किए और धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संस्था के प्रधान एडवोकेट वरयामसिंह ने बताया कि उन्होंने जठलाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर 23 सितंबर को मामले की शिकायत यमुनानगर में मुख्यमंत्री से की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी संस्था और ग्रामीणों के साथ मिलकर अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ मुहिम चलाई है, जिससे रेत के ठेकेदार आए दिन उन्हेें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।