{"_id":"59e25b564f1c1bcd538b794d","slug":"150800680714-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम के आने की सूचना मिलने पर हलवाईयों ने बंद की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम के आने की सूचना मिलने पर हलवाईयों ने बंद की दुकानें
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सैंपलिंग के लिए टीम पहुंची बाजार तो बंद मिली दुकानें
रादौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को रादौर में हलवाइयों की दुकानों से मिठाइयों की सैंपलिंग के लिए पहुंची, मगर इससे पहले ही हलवाइयों को खबर मिल गई। टीम के पहुंचने से पहले ही बाजार में दुकानों के शटर डाउन हो गए। शनिवार देर शाम तक दुकानें नहीं खुली थीं।
दीपावली पर अक्सर मिलावटी सामग्री बेची जाने लगती है। इसको लेकर रादौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपलिंग के लिए पहुंची, मगर इससे पहले ही हलवाइयों को भनक लग गई। इस पर रादौर के मेन बाजार की दुकानों के शटर डाउन हो गए। इस बारे में एसएमओ रादौर डॉ. विजय परमार ने बताया कि शनिवार को विभाग की ओर से रादौर में हलवाइयो और अन्य दुकानों पर सैंपलिंग लिए निकले थे, लेकिन दुकानें बंद रहीं।