{"_id":"597e2bbe4f1c1b25508b477c","slug":"15014410446-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद उद्यमसिंह के जीवन से प्ररेणा लेकर करें देशहित में कार्य: रणबीर मंधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद उद्यमसिंह के जीवन से प्ररेणा लेकर करें देशहित में कार्य: रणबीर मंधार
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहीद उधमसिंह के जीवन से प्रेरणा लें: रणबीर मंधार
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। शहीद उधमसिंह का शहीदी दिवस रविवार को कांबोज सभा रादौर की ओर से मनाया गया। इस अवसर पर कांबोज सभा धर्मशाला के प्रधान रणबीर मंधार के नेतृत्व में कांबोज समाज के लोगों ने हवन कर विश्व में शांति और भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर कांबोज समाज के लोगों ने शहीद उधमसिंह के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। समाज के लोगों की ओर से कांबोज धर्मशाला में पौधरोपण भी किया गया। प्रधान रणबीर मंधार, पूर्व प्रधान कमल चमरोड़ी और संरक्षक मामराज बुबका ने कहा कि शहीद उधमसिंह ने भारतमाता की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हमें उधमसिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर जयप्रकाश कांजनू, एडवोकेट रामकुमार रादौरी, मायाराम अमलोहा, ज्ञानचंद राझेड़ी, लालचंद राझेड़ी, राजेश रतनगढ़, हेमराज कुंजल, सुभाष सरपंच जयपुर, विपिन कांबोज चमरोड़ी, सुभाष संधाली, मानसिंह आर्य, मास्टर कुमेर सिंह, सुखबीर बकाना, जोगिंद्र सिंह चमरोड़ी, दिनेश सरपंच नागल, लख्मीचंद लक्षीबांस, राजेंद्र रादौरी, मास्टर राजपाल, सुरेश कुमार, सतीश अलाहर आदि मौजूद रहे।