Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shortage of teachers, classes held in the veranda

Yamuna Nagar News: शिक्षकों की कमी, बरामदे में कक्षाएं, स्कूल में लगाने की चेतावनी

Fri, 06 Nov 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers, classes held in the veranda
राजकीय विद्यालय तेजली में बरामदे में लगी कक्षा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के तेजली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी और भवन का अभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भारी पड़ रहा है। पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को बरामदों में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द शिक्षकों की कमी पूरी न की गई तो वे विद्यालय पर ताला लगाने के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1954 में गांव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना हुई थी। इसके बाद इसे माध्यमिक और फिर उच्च विद्यालय बनाया गया। ग्रामीणों के प्रयासों से वर्ष 2023 में इसे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिला। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या करीब 350 से बढ़कर दो साल में लगभग 600 हो गई है।
विज्ञापन

विद्यालय में गांव गधौली, दड़वा, भगवानपुर, मांडखेड़ी, भोजपुर, परवालो और आसपास की करीब 20 कॉलोनियों के विद्यार्थी यहां पढ़ने आते हैं। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के बावजूद न तो कमरों की संख्या बढ़ाई गई और न ही शिक्षकों की कमी दूर हुई। ग्रामीण राजीव ने बताया कि भवन निर्माण के लिए विभागीय अभियंता ने पहले 13 कमरों का आकलन तैयार कर 2.10 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई थी। संसदीय चुनाव की आचार संहिता लगने से काम रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा आकलन तैयार किया और 2.20 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए, परंतु विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण फिर निर्माण न हो सका। अब तीसरी बार 16 कमरों का आकलन तैयार कर निदेशालय भेजा गया है, परंतु मंजूरी का इंतजार है। सेवानिवृत्त अभियंता जसमेर सिंह सांगवान ने बताया कि ग्रामीणों ने विद्यालय का स्तर सुधारने और इसका दर्जा बढ़वाने के लिए कई बार प्रयास किए।
रमेश कुमार के अनुसार पहले विद्यालय उच्च विद्यालय था तो 16-17 शिक्षक कार्यरत थे। वरिष्ठ माध्यमिक बनने और विद्यार्थियों की संख्या लगभग दोगुनी होने के बावजूद केवल 11 शिक्षक रह गए हैं। अस्थायी तौर पर लगाए छह-सात शिक्षकों को हटा दिया गया है।ग्रामीण अरविंद ने बताया कि अब ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक व शिक्षा विभाग से शिक्षकों की व्यवस्था करने और भवन निर्माण शुरू कराने की मांग की है

स्कूल भवन निर्माण के लिए मांग निदेशालय भेजी गई है। आंतरिक व्यवस्था से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। अब निदेशालय ने यह व्यवस्था बंद कर दी है। निदेशालय से अनुमति मांगी गई है। -प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।

राजकीय विद्यालय तेजली में बरामदे में लगी कक्षा। संवाद

राजकीय विद्यालय तेजली में बरामदे में लगी कक्षा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed