फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हर्बल पार्क में किया पौधारोपण

हर्बल पार्क में किया पौधारोपण

Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हर्बल पार्क में किया पौधारोपण
रफी की याद में हर्बल पार्क में किया पौधरोपण
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री गणेश एंटरटेंमेंट एंड हिम्योनिटी सर्विस सोसायटी और लॉयंस क्लब जगाधरी गैलेक्सी क्लब की ओर से ‘यादें रफी साहब’ कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल, यमुनानगर के हर्बल पार्क में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लॉयंस क्लब के विनय अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया, एसएचओ सिटी यमुनानगर डॉ. सुनील और पार्षद संगीता सिंगला उपस्थित रहीं। इस दौरान 31 अलग-अलग तरह के पौधे लगाए गए। घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि पेड़ हमारे वातावरण की स्वच्छता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। विनय अग्रवाल ने कहा कि पौधे लगाना सिर्फ वन विभाग का कार्य नहीं है, हमारा भी कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। सिविल अस्पताल, यमुनानगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने कहा कि श्री गणेश एंटरटेंमेंट की ओर से किया गया आयोजन अच्छा कदम है। पंकज अरोड़ा ने बताया कि 30 जुलाई को रेलवे फाटक के स्लम में राशन वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर शक्ति अरोड़ा, मोहित बंसल, प्रधान लक्षमण विनायक, सचिन, राजकुमार वर्मा, रोहित भारती, उप प्रधान रमेश गोयल, प्रोजेक्ट चैयरमैन राजेश व कमल मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed