फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 lakh fraud in the name of investment in the company

Yamuna Nagar News: कंपनी में निवेश के नाम पर 15 लाख की ठगी

Sun, 07 Sep 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
15 lakh fraud in the name of investment in the company
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मॉडल कॉलोनी निवासी भारतभूषण से कंपनी में निवेश के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इसे साइबर ठगों ने गुगल पर फर्जी वेब पेज पर दिए अपने व्हाट्स एप नंबर के जरिए अंजाम दिया। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

शिकायत में मॉडल कॉलोनी निवासी भारतभूषण ने बताया कि घर ट्यूशन पढ़ाने के साथ वह स्टॉक ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। 13 जून को स्टॉक मार्केटिंग कंपनी इंड मनी प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने के लिए गूगल पर सर्च किया। कंपनी का लोगो लगा हुआ वेब पेज खुला, जहां खाता बनाया तो वाट्सएप पर एक संदेश आया। इसमें लिखा था कि रुपये निवेश करने पर मुनाफा होगा।
विज्ञापन

इस बारे में व्हाट्सएप पर काफी देर बात हुई। इन बातों में आकर कंपनी में अलग-अलग कर 15 लाख रुपये का निवेश कर दिया। इसके बदले ऑनलाइन मुनाफा भी नजर आ रहा था, पर यह राशि निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकली। जिस व्हाट्सएप नंबर पर बात हुई, वह भी बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब दूसरे नंबर पर बात हुई तो बताया गया कि कंपनी ने निवेश करने के लिए आपको 26 लाख रुपये का कर्ज दिया गया है। साथ ही उसके खाते में निवेश के मुनाफे के रूप में 1.70 करोड़ रुपये दिखया गया। जब यह राशि निकालने का प्रयास किया तो कह दिया गया कि कंपनी ने जो 26 लाख रुपये का कर्ज दिया, पहले वह जमा कराना होगा। तब खुद से हुई ठगी का पता चला। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed