फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   14 women, loan

70 हजार का लोन देने का झांसा देकर 14 महिलाओं से हजारों रुपये ठगे

Thu, 05 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
14 women, loan
ठगी होने के बारे में जानकारी देती महिलाएं - फोटो : YAMUNA NAGAR
क्षेत्र में लोन देने का झांसा देकर महिलाओं से हजारों रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। महिलाओं ने ग्लोबल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक फाइनेंस कंपनी पर आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी द्वारा उन्हें ग्रुप बनाकर इन्वेस्टमेंट की बात कही थी। जिसके बाद उन्हें 70 हजार रुपये लोन देने का झांसा दिया गया। लेकिन अभी तक उन्हें लोन नहीं दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कृष्ण का माजरा निवासी रेशमा ने थाना प्रतापनगर में शिकायत में बताया कि गांव में ग्लोबल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 70000 रुपये का लोन देने के लिए एक ग्रुप बनाया गया। ग्रुप में 14 महिलाओं को सदस्य बनाया गया। सभी से 4000 रुपये जमा कराने की बात कही। उन्होंने 4000-4000 रुपये जमा करा दिये। कुछ दिनों में जब कोई लोन नहीं मिला। बाद में पता चला कि जो व्यक्ति उनके पास से पैसे लेकर गए हैं वह अपना दफ्तर बंद करके भाग गए हैं। उसके बाद उन्होंने उनके मैनेजर से बात करने के लिए फोन किया, लेकिन वो नंबर अब बंद आ रहा है। महिला रेशमा, बबली, कमला, सुरेंद्र कॉल, गीता, कुलदीप कौर, सोनिया, रूबी, कविता, बाला आदि ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतापनगर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फोटो : 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed