फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   136 students appeared in the selection test

Yamuna Nagar News: चयन परीक्षा में 136 विद्यार्थी रहे उपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
136 students appeared in the selection test
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक प्रयास आपके साथ ट्रस्ट की ओर से एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी में आर्थिक कमजोर मेधावियों को आर्थिक और नैतिक सहायता देने के लिए चयन परीक्षा कराई गई। इसके लिए 57 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के 155 विद्यार्थियों से आवेदन थे, पर 136 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी विनय मोहन ने बताया कि ट्रस्ट के प्रधान आरएस शर्मा, महासचिव कुंदन कालड़ा के मार्गदर्शन व शीशपाल चौहान के संरक्षण में और ट्रस्ट के मेहनती और जुझारू सदस्यों की कोशिश से जिले के आर्थिक कमजोर मेधावी भी उज्ज्वल भविष्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

चयन परीक्षा के बाद आज ही अंकन कार्य किया गया। इसी माह में निर्धारित सूची अनुसार विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।इसके बाद मेरिट अनुसार विद्यार्थियों का चयन होगा फिर चयनित विद्यार्थियों के घर ट्रस्ट की टीम के सदस्य जाकर आर्थिक हालात का जायजा लेंगे। वास्तव में जो विद्यार्थी ट्रस्ट के मानकों पर खरे उतरेंगे, उनको चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनकी आर्थिक व अन्य सहायता ट्रस्ट की ओर से की जाएगी। अभी तक ट्रस्ट से 30 विद्यार्थियों की मदद की जा रही है और तीन की नौकरी भी लग चुकी है। बाकी सभी को निशुल्क उच्च शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। परीक्षा लेने में सदस्य नरेंद्र गेरा, अच्छर सिंह, ओमप्रकाश सैनी, शामपाल शर्मा, चरणजीत बत्रा, सतीश कौशिक, बलदेव राज बत्रा, केपी सैनी, अमिता बंसल का सहयोग रहा। एसडी स्कूल के प्रिंसिपल सतीश गर्ग का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed