फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12986 cases settled in National Lok Adalat

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12986 मुकदमे निपटे

Mon, 13 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
12986 cases settled in National Lok Adalat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय लोक अदालत 2024 कार्यक्रम के तहत न्यायिक परिसर यमुनानगर-जगाधरी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यमुनानगर के न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 7 बैचों में 12986 मुकदमों का निपटान किया गया। मुआवजे के रूप में दो करोड़ चार लाख 81 हजार 893 रुपये दिए गए।
शालिनी सिंह नागपाल ने बताया कि आज की इस लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जगजीत सिंह, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुमित्रा कादियान, सिविल जज (जूनियर डिविजन) कपिल व हरलीन कौर, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सब डिविजन बिलासपुर कीर्ति वशिष्ठ, स्थायी लोक अदालत सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं के चेयरमैन जरनैल सिंह ने मामलों का निपटान किया।
विज्ञापन

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव नितिन राज ने बताया कि लोक अदालत शीघ्र व सस्ते न्याय का सबसे बेहतर माध्यम हैं और इससे न केवल केसों में शामिल दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है बल्कि आपसी सहमति से मामलों का निपटान होने से संबंधों की कटुता भी समाप्त होती है। उन्होंने लोगों से लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ हासिल करने का अनुरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed