{"_id":"68682c8ac464c4c43c0cce70","slug":"122-students-took-admission-in-nodal-iti-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140262-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में 122 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में 122 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Sat, 05 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद दूसरे दिन आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। दो दिन में नोडल आईटीआई की 122 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। शुक्रवार को 77 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। पहले दिन वीरवार को कुल 45 विद्यार्थियों का ही दाखिला हो पाया था।
दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास अभी दो दिन हैं। आईटीआई में शनिवार व सोमवार पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच के बाद दाखिला ले सकते हैं। इस बार विभाग ने रविवार को अवकाश रखा है। नोडल आईटीआई की कुल 1,348 सीटों में से 753 सीटें पहली वरीयता सूची में आवंटित की गई हैं। सूची की 753 में से 122 सीटों पर दाखिले हो गए हैं। वहीं 631 सीटों पर दाखिले के लिए शनिवार व सोमवार को प्रक्रिया चलाई जाएगी।
पहली वरीयता सूची में सीट मिलने के बाद भी कई विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। चूंकि विद्यार्थियों को उनकी पसंद की ट्रेड नहीं मिल पाई। मन पसंद ट्रेड न मिल पाने के चलते करीब 25 विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया है। यह सीट खाली हो गई हैं। अब यह रिक्त सीटें दूसरी वरीयता सूची में शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
आईटीआई में इस बार रिकार्ड आवेदन हुए हैं। नोडल आईटीआई की 1348 सीटों के लिए 7619 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अधिक आवेदन होने के साथ इस बार भी वरीयता सूची में मेरिट काफी ऊंची रही है। पहली सूची में मेरिट प्रतिशत 106 के पार रही। जिसके चलते बहुत से विद्यार्थियों को उनकी पसंद की ट्रेड नहीं मिल पाई। यही कारण है कि पहली सूची में सीट अलॉट होने के बाद भी कई विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया।
दूसरी वरीयता सूची 10 को होगी जारी
दूसरी वरीयता सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार पहली सूची में सीट पाने वाले विद्यार्थियों के दाखिला न लेने पर उन्हें अपनी पसंद में बदलाव करना होगा। यदि पहली सूची में सीट छोड़ने वाले विद्यार्थी 8 व 9 जुलाई को अपनी पसंद में बदलाव नहीं करेंगे तो उनका नाम कट जाएगा। उन विद्यार्थियों को दूसरी सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। दूसरी सूची में सीट लेने के लिए विद्यार्थियों को अपनी पसंद में बदलाव करना जरूरी है। शेड्यूल के अनुसार आठ व नौ जुलाई को फार्म में संशोधन किया जा सकता है।
शेड्यूल व मेरिट सूची के अनुसार विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों में दाखिला लेने का उत्साह दिख रहा है। कुछ विद्यार्थियों को पसंद की ट्रेड न मिलने से उन्होंने दाखिला नहीं मिला। उन्हें आवेदन में संशोधन के दूसरी वरीयता सूची में शामिल किया जाएगा। - दीपेश महेंद्र, प्राचार्य आईटीआई।