{"_id":"5ea435d58ebc3e904d587eb2","slug":"100-100-notes-found-on-sadhaura-road-no-one-tried-to-pick-them-up102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़े मिले 100 -100 के नोत किसी ने नहीं किया उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़े मिले 100 -100 के नोत किसी ने नहीं किया उठाए
विज्ञापन
फोटो कैप्शन मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा जब्त किए जा रहे नोटn
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौरा के खारा कुआं चौक जैन स्कूल के नजदीक 100-100 के नोट मिलने से लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत फैल गई। नोटों को दूर से ही देख लोग आगे बढ़ते गए, किसी ने भी नोटों को उठाने का प्रयास नहीं किया। ऐसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर सुरक्षित ढंग से नोटों को जब्त किया और उन्हें जांच के लिए रख दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोपहर राह चलती लड़की ने कार के नीचे 100 के नोट पड़े देखे। लालच में आकर उसने गाड़ी के नीचे से नोट इकटठे करने शुरू किए। लेकिन पास की ही घर में रह रहे लड़के ने ऐसा देखा तो उसने शोर मचाया। जिसे सुनकर लड़की पैसे गिराकर मौके से भाग गई। सभी मोहल्ले वाले जब इकट्ठा हुए तो सभी डर गए। लोगों ने सोचा कि कहीं किसी ने थूक लगाकर संक्रमण फैलाने के उद्देश्य से नोटों को तो नही गिराया है। इस असमंजस में आकर उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी छोटू राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जैन स्कूल के नजदीक सड़क पर नोट गिरे हैं। यह नोट किसी के जेब से गिर गए या गिराये गए हैं। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नोटों को सुरक्षित ढंग से उठाकर सील कर दिया है। इसकी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। यदि किसी ने नोट थूक लगाकर गिराएं होंगे तो कैमरे में इसका पता लग जाएगा और यदि किसी के जेब से नोट अगर गिरे हैं तो यह पता लगाना मुश्किल है।
बॉक्स
नोटों को थूक लगाकर गिराने की भी अफवाह
-जमीन पर पड़े नोटों को देख स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा रही कि किसी ने थूक लगाकर संक्रमण फैलाने के उद्देश्य से नोटों को गिराया है। हालांकि जिला यमुनानगर व साढौरा में किसी भी प्रकार का कोई कोरोना मरीज नही है, लेकिन फिर भी इसी खौफ में किसी ने नोटों को उठाने का साहस नहीं किया। वहीं, थाना प्रभारी छोटू राम का कहना है कि कोरोना फैलाने सम्बन्धी कोई बात नहीं है। लोगों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं और लॉक डाउन का पालन करें। पुलिस मुस्तेदी से काम कर रही है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन