फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 youths attacked a mother and daughter

Yamuna Nagar News: मां और बेटी पर 10 युवकों ने किया हमला

Sat, 19 Sep 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
10 youths attacked a mother and daughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खड्डा कॉलोनी में वीरवार रात करीब आठ बजे एक महिला और उसकी बेटी पर 10 युवकों ने हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में चोट लगी और उसकी बेटी भी घायल हो गई। दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत में बताया कि उनका परिवार काफी समय से यमुनानगर की खड्डा कॉलोनी में रह रहा है। ओमप्रकाश यहां प्लंबर का काम करते हैं। उनकी पत्नी नीतू यादव वीरवार की रात करीब आठ बजे उन्हें घर बुलाने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां करीब 10 युवक नशा कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि किसी बात को लेकर युवकों ने नीतू यादव और उनकी बेटी अंशु यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में नीतू के सिर में चोट आई, जबकि अंशु भी घायल हो गई। वारदात के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवकों ने नशे की हालत में मां-बेटी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद कॉलोनी में कुछ समय के लिए गहमागहमी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फर्कपुर थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed