फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 years imprisonment for rape convict

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कारावास

Wed, 25 Dec 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for rape convict
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म के दोषी को एडीजे सुदीप गोयल की कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 16 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
सितंबर 2023 को थाना छछरौली क्षेत्र में रहने वाले एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक हर्ष ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। एक कमरे में उसकी छोटी बहन और छोटा भाई था और दूसरे कमरे में वह टीवी देख रही थी।
विज्ञापन

तभी आरोपी उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल करवाने पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म, घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed