फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Woman beaten by divorced husband

तलाकशुदा पति ने महिला को पीटा

Tue, 22 Oct 2013 10:36 PM IST
रतिया(फतेहाबाद)/ब्यूरो।
रतिया(फतेहाबाद)/ब्यूरो। Updated Tue, 22 Oct 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten by divorced husband
हरियाणा में अरोड़ा कालोनी में एक महिला को उसके तलाकशुदा पति ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अरोड़ा कालोनी निवासी अनीता रानी का विवाह वर्ष 2000 में करनाल के गांव जलमगाना निवासी सेवक के साथ हुआ था। महिला के तीन बच्चे भी हैं।

अनीता ने बताया कि तीन साल पहले उसका तलाक हो गया था। अब दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रहते हैं। महिला ने बताया कि वह अपने मायके अरोड़ा कालोनी में एक किराये के मकान में रहती है। उसका पति सेवक भी इसी कालोनी में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन


उसने बताया कि अक्सर सेवक उसके घर में घुस आता है और पैसे मांगता है। मना करने पर वह झगड़े पर उतारू हो जाता है। महिला ने बताया कि मंगलवार को वह घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी तभी सेवक घर में घुस आया और पैसे मांगने लगा। उसने शराब पी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो सेवक ने उस पर हमला बोल दिया और घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed