‘आप’ की टोपी पहन सात जन्मों के बंधन में बंधे
महिलाओं तक ने टोपी पहनी हुई थी। हुआ ये कि सलारपुर निवासी मुकेश धंजू की सोमवार को शादी थी। वह आम आदमी पार्टी का समर्थक है इसलिए उसने सारे बारातियों को पार्टी की टोपी पहना कर बारात पर ले जाने की शर्त रखी थी।
महिलाओं ने भी पहनी टोपी
इस पर दूल्हे की इच्छा का सम्मान करते हुए बाराती भी इसके लिए तैयार हो गए और सोमवार सुबह खुद दूल्हा और उसके मित्र, संबंधी आप की टोपियां पहन कर दूल्हे के साथ बारात पर रवाना हुए।
यहां तक महिलाओं ने भी टोपियां पहनीं और इस अनूठी शादी में शामिल हुईं। इस मौके पर दूल्हे मुकेश ने कहा कि उन्होंने यह फैसला वर्तमान चुनावों को देखते हुए लिया क्योंकि उसका मानना था कि देश के लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करने का यह भी एक तरीका हो सकता है।