{"_id":"20f18f77853a4a4771e5a524cf84eabf","slug":"video-conferencing-will-be-the-appearance-of-dera-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला नहीं आएंगे डेरा प्रमुख, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से होगी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला नहीं आएंगे डेरा प्रमुख, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से होगी पेशी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Sep 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पंचकूला सीबीआई विशेष अदालत में व्यक्तिगत पेशी पर प्रदेश सरकार ने उनके अनुयायियों के पंचकूला पहुंचने पर रोक लगाने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
अभी तक सिरसा अदालत से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला सीबीआई अदालत में डेरा प्रमुख की पेशी होती है। सीबीआई अदालत ने निर्देश दिए थे कि डेरा प्रमुख 17 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश हों।
विज्ञापन
हालांकि सोमवार को अदालत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ही पेश होने के आदेश दे दिए। पंचकूला उप पुुलिस आयुक्त अश्विन शेणवी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह समीर माथुर को पत्र भेजकर आग्रह किया था कि डेरा प्रमुख चूंकि जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में हैं।
विज्ञापन
उन्हें खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और अन्य आतंकी संगठनों से भी खतरा है। जब वे बाहर जाते हैं तो उनके अनुयायी भी पहुंच जाते हैं। अभी तक वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ही पेशी होती रही है इसलिए भविष्य में भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ही पेशी हो।
पंचकूला उप पुलिस आयुक्त ने यही आग्रह सीबीआई विशेष अदालत में भी किया था। प्रदेश सरकार ने डीसीपी पंचकूला के पत्र का संज्ञान लेते हुए सिरसा, कैथल, अंबाला जिला उपायुक्तों से कहा था कि डेरा प्रमुख अनुयायियों को ज्यादा संख्या में पंचकूला न पहुंचने दें।
डीसीपी पंचकूला ने पत्र में लिखा था कि ज्यादा संख्या में पहुंचने से लोगों को दिक्कत होती है। अदालत से कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के आदेश के बाद सरकार ने चैन की सांस ली है।