फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   use child for campaigning in Assembly Election posted video on X EC issue notice to haryana BJP

Haryana Assembly Election: प्रचार के लिए बच्चे का इस्तेमाल; BJP ने X पर पोस्ट की वीडियो, आयोग ने भेजा नोटिस

Wed, 28 Aug 2024 09:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 Aug 2024 09:23 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार में भाजपा की तरफ से बच्चे का इस्तेमाल किया गया है। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसपर चुनाव आयोग ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
use child for campaigning in Assembly Election posted video on X EC issue notice to haryana BJP
भाजपा की तरफ से एक्स पर पोस्ट की गई वीडियो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ईसीआई) के जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर भाजपा के लिए महंगा साबित हुआ। भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया था, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग गंभीरता से लेते हुए ईसीआई के दिशानिर्देशों के उल्लंघन का दोषी पाया है। इसको लेकर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

हरियाणा भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर चुनाव अभियान वीडियो में एक बच्चे का उपयोग करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इसे आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने पाया कि चुनाव संबंधी गतिविधियों और प्रचार में बच्चों के उपयोग पर पूरी तरह से रोक है। बावजूद भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए ईसीआई दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी (सीईओ) हरियाणा की तरफ तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं इसके लिए उन्हें 29 अगस्त शाम शाम 6 बजे तक आयोग को जवाब देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि राजनीतिक अभियानों और रैलियों में किसी भी तरह से बच्चों का उपयोग करने से परहेज करें। राजनीतिक दलों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वे बच्चों को किसी भी प्रकार के चुनाव अभियान में शामिल न करें, जिसमें रैलियां, नारे लगाना, पोस्टर या पम्फलेट का वितरण या कोई अन्य चुनाव संबंधी गतिविधि शामिल है। बता दें कि हरियाणा में एक अक्तूबर को चुनाव के लिए मतदान होगा और चार अक्तूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed