{"_id":"3510baee84e76e62a74356575545570d","slug":"uddham-singh-park-gift-today-for-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को शहद ऊध्ाम सिंह पार्क का तोहफा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को शहद ऊध्ाम सिंह पार्क का तोहफा आज
कैथ्ाल
Updated Sat, 28 Sep 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल में माता गेट के आसपास के इलाके की दर्जनों बस्तियों को आज से पार्क की सुविधा मिल जाएगी। अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित कला का नमूना पेश करते हुए यहां कलाकारों ने शहीद उद्यम सिंह, बाल गंगाधर तिलक, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां जैसे महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं इस पार्क में स्थापित की हैं।
इसमें पैदल चलने के लिए भी काफी लंबा पथ बनाया गया है। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला शनिवार 28 सितंबर को अमर शहीद उधम सिंह को समर्पित इस पार्क को जनमानस के लिए लोकार्पित करेंगे।
मुख्य द्वार में प्रवेश करते ही शहीद उधम सिंह की शहादत का उल्लेख उनकी तस्वीर केे साथ अंकित दिखाई देगी। यह दोनों सुंदर द्वार बनकर तैयार हैं।
पार्क के अंदर प्रवेश करते ही ढ़ाई एकड़ में फैले इंद्र धनुषी रंगों से सराबोर इस उद्यान के आकर्षक को उत्तर भारत की सबसे बड़ी सहारनपुर की नर्सरी से लाए गए 22 किस्म के अलग-अलग फूलदार व छायादार पौधों से सजाया गया है।
विज्ञापन
इस पार्क का विशेष आकर्षण इसके बीचों-बीच बना अमर उद्यान अमर शहीदी स्मारक है। इसको अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार टूटू पटनायक ने सर्व धर्म समभाव को सामने रखकर भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया है।
इस स्मारक में लगाए गए चित्र पटों पर बाल गंगाधर तिलक, शहीद चंद्रशेखर आजाद और अश्फाक उल्ला खां जैसे शहीदों की शहादत दास्तान लिखी दिखाई देती है।
इसके चारों तरफ इन अमर शहीदों की प्रतिमाएं और उनके द्वारा जंगे आजादी में किए गए क्रांतिकारी कारनामों की फहरिस्त भी दिखाई गई है। समूचा पार्क इसमें बनाए गए पाथवे के माध्यम से एक दूसरे को जोड़ता है।
इन कालोनियों को होगा फायदा
खुराना रोड, सुभाष नगर, माता गेट, मुख्य बाजार, अर्जुन नगर, सीवन गेट, प्रताप गेट, हिंद सिनेमा चौक के आसपास का इलाका सहित दर्जनों कॉलोनियों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
एसडीएम नरहरि सिंह बांगड़ ने शुक्रवार को पार्क में तैयारियों का जायजा लिया। करीब ढ़ाई एकड़ भूमि में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ शहीद उधम सिंह पार्क माता गेट तथा खुराना रोड दो मार्गों पर बनाए गए प्रवेश द्वारों के माध्यम से खुलता है।
इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी भारती, कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल, मूर्तिकार टूटू पटनायक, अरविंद आशु ठेकेदार सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।