{"_id":"616e787354a072267469c619","slug":"two-arrested-including-the-main-accused-in-the-gaurav-murder-case-of-mahendragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: गौरव हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: गौरव हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
Tue, 19 Oct 2021 01:20 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (महेंद्रगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (महेंद्रगढ़)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:20 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ के गौरव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक सप्ताह की चेतावनी महापंचायत कर लोगों ने पुलिस को दी थी। लोगों ने अल्टीमेटम दिया था कि जल्द हत्यारोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। इसके बाद अब पुलिस की ओर से कार्रवाई कर दी गई है। आरोपियों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनीना के गांव बवाना निवासी 18 वर्षीय गौरव हत्याकांड के मामले में कनीना पुलिस और सीआईए महेंद्रगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। महापंचायत की चेतावनी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि उर्फ लंगड़ा व मुखबरी करने वाले सतेंद्र उर्फ सत्य बवाना को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पेशी मंगलवार को न्यायालय में होगी। कुल 6 नामजद आरोपियों में से विक्की उर्फ फुकरा को छह दिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। कनीना थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि एसपी चंद्रमोहन, डीएसपी राजीव कुमार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दे रहे थे। सीआईए महेंद्रगढ़, साइबर सेल, कनीना थाना पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: 40 हजार निकाय कर्मी करेंगे चरणबद्ध आंदोलन, 11 नवंबर को फरीदाबाद मंडल से होगी पहले चरण की शुरुआत
महापंचायत ने दी थी आंदोलन की चेतावनी
सोमवार को मुख्य आरोपी रवि उर्फ लंगड़ा व मुखबरी करने वाले सतेंद्र उर्फ सत्य बवाना को गिरफ्तार किया गया है। सतेंद्र मृतक गौरव के घर के आसपास रहकर सारी सूचनाएं आरोपियों तक भेजता था। मुख्य आरोपी रवि उर्फ लंगड़ा पर कनीना थाने में नशा कारोबार, अवैध हथियार सहित मारपीट की विभिन्न धाराओं में 5 मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि रविवार को गांव मालड़ा के पंचायत घर में 20 गांवों के करीब 700 लोगों ने महापंचायत में पुलिस को एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सीबीआई वकील ने कहा- बाबा को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा, राम रहीम के वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
गौरव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवि उर्फ लंगड़ा व एक मुखबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्दी ही बाकी बचे हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजीव कुमार, डीएसपी, कनीना।