{"_id":"04df88320f6fd577d23b3ac1ae44f87a","slug":"three-people-killed-in-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 13 Apr 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे के दौरान शहर में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। फरीदाबाद सेक्टर- 37 में रहने वाला पुनीत सैनी (27) शनिवार की रात ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहा था। फरीदाबाद रोड पर एक ट्राला ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। उसे घायलावस्था में पारस अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में प्रतापगढ़ (यूपी) का रहने वाला सुभाषचंद्र (38) शनिवार की रात कंपनी से छूटने के बाद शंकर चौक पर बस के इंतजार में खड़ा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना में झारखंड निवासी अनिल (32) पुत्र संजय बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन