फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   three arrested in murder case

हेयर ड्रेसर की हत्या में युवती समेत तीन आरोपी काबू

Fri, 01 Nov 2013 09:18 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
three arrested in murder case
सामान्य अस्पताल के सामने हेयर ड्रेसर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शहर थाना नरवाना पुलिस ने वीरवार रात एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। जबकि युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन



इस्माइलपुर रोड ढाणी निवासी हेयर ड्रेसर सतबीर उर्फ संतू की 30 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे लगभग एक माह पूर्व मोर पत्ती निवासी रणदीप की हत्या को मुख्य कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक सतबीर के ताऊ रघबीर की शिकायत पर मोरपत्ती निवासी संदीप उर्फ रामा, सुरेंद्र उर्फ टीसू, सत्यवान उर्फ सत्ता, संदीप, अजय उर्फ छोटू, नई बस्ती निवासी राजकमल और तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या, सहयोग करने तथा शस्त्र अधिनियम विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।


वीरवार रात पुलिस ने मोर पत्ती निवासी सत्यवान उर्फ सत्ता, संदीप तथा नई बस्ती निवासी राजकमल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने सत्यवान तथा संदीप को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। जबकि राजकमल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयोग किए गए अवैध असलाह, हत्या में शामिल लोगों, फरार लोगों के ठोर ठिकानों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed