{"_id":"2f17e1e85bd18020476edb6b939c06bf","slug":"three-arrested-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेयर ड्रेसर की हत्या में युवती समेत तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेयर ड्रेसर की हत्या में युवती समेत तीन आरोपी काबू
जींद/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल के सामने हेयर ड्रेसर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शहर थाना नरवाना पुलिस ने वीरवार रात एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। जबकि युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस्माइलपुर रोड ढाणी निवासी हेयर ड्रेसर सतबीर उर्फ संतू की 30 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे लगभग एक माह पूर्व मोर पत्ती निवासी रणदीप की हत्या को मुख्य कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक सतबीर के ताऊ रघबीर की शिकायत पर मोरपत्ती निवासी संदीप उर्फ रामा, सुरेंद्र उर्फ टीसू, सत्यवान उर्फ सत्ता, संदीप, अजय उर्फ छोटू, नई बस्ती निवासी राजकमल और तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या, सहयोग करने तथा शस्त्र अधिनियम विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
वीरवार रात पुलिस ने मोर पत्ती निवासी सत्यवान उर्फ सत्ता, संदीप तथा नई बस्ती निवासी राजकमल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने सत्यवान तथा संदीप को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। जबकि राजकमल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयोग किए गए अवैध असलाह, हत्या में शामिल लोगों, फरार लोगों के ठोर ठिकानों के बारे में पूछताछ करेगी।