{"_id":"deaca3c25fb04399122226b4d526e10a","slug":"thirty-cctv-cameras-will-be-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों अब खैर नहीं निगरानी होगी तुम्हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों अब खैर नहीं निगरानी होगी तुम्हारी
कैथ्ाल
Updated Sat, 21 Sep 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल शहर में प्रशासनिक लापरवाही से अटके सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य अब सिरे चढ़ने की उम्मीद बंध गई है।
विजिलेंस कमेटी की मीटिंग में गैर सरकारी सदस्यों की शिकायतों को सुनने के बाद सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को 10 लाख रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की।
इसके माध्यम से शहर में असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 30 गुप्त स्थानों पर सीसीवीटी कैमरे लगवाए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद और जिला विजिलेंस और मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष नवीन जिंदल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में जिला विजिलेंस और मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई।
इसमें सांसद की टीम की ओर से महिला सुरक्षा पर स्लाइड्स के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं की समस्याओं को उठाते हुए बताया कि किस तरह से महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन
इसके बाद सांसद ने कैथल में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के मद्देनजर जिला प्रशासन को 10 लाख रुपये मुहैया करवाया। इससे शहर के विभिन्न 30 पहचान किए गए गुप्त स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
उन्होंने स्कूल कॉलेजों में छुट्टी के समय पीसीआर तैनात किए जाने और गांवों से बसों के माध्यम से शहर में पहुंचने वाली छात्राओं के लिए विशेष ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। ताकि बसों में पहले आराम से छात्राओं को सवार किया जा सके।
अमर उजाला ने लगातार उठाया है मुद्दा
अमर उजाला द्वारा सीसीटीवी कैमरों का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है। पूर्व में डीएसी द्वारा घोषणा के बाद जब कार्रवाई नहीं हुई तो अमर उजाला ने मुद्दा उठाकर इस ओर ध्यान दिलवाया।
इसके बाद बीते दिनों डीसी ने शीघ्र कैमरे लगवाए जाने के लिए कहा था। अब जिंदल ने भी इसके लिए 10 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।
बिचौलियों की भूमिका होगी समाप्त
सांसद नवीन जिंदल ने क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करने के लिए सभी के जागरूक होने पर बल दिया।
उन्होंने गुलियाणा में चार नौजवानों की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को राजीव गांधी बीमा योजना के तहत इन परिवारों को उनके घरों पर जाकर लाभ देने के भी निर्देश दिए।
सीडीपीओ के खिलाफ होगी कार्रवाई
बैठक में जिले भर में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए फोटो के साथ सांसद को अवगत करवाया गया। जिंदल ने कई विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जनकल्याण के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश जारी किए।
सांसद ने बात्ता गांव की आंगनबाड़ी की खराब हालत के कारण सीडीपीओ कलायत सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी वर्कर के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
इस दौरान अधिकारियों ने मीटिंग में सांसद नवीन जिंदल को बताया कि प्रियदर्शनी आवास योजना में 6 हजार 260 गरीब परिवारों को मकान बनाने के लिए पहली किश्त जारी करने वाला जिला कैथल हरियाणा प्रदेश में ऐसा पहला जिला है, जिसने प्रत्येक परिवार को 25 हजार रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है।
इनमें से 606 परिवारों को पहली किश्त का उपयोगिता प्रमाण-पत्र मिलने पर दूसरी किश्त 35 हजार रुपए भी जारी की जा चुकी है।
सांसद नवीन जिंदल ने अधिकारियों से कहा कि सभी का मूल उद्देश्य जनकल्याण है। इसीलिए जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्वक कार्य करें।
उन्होंने गांव सीवन की सरपंच निशा मंगल की मांग पर गांव सीवन में भी सार्वजनिक शौचालय बनाने के आदेश दिए। बैठक में सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, बीपीएल सर्वे प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त एनके सोलंकी, अतिरिक्त उपायुक्त अरविंद मल्हान, एसडीएम नर हरि बांगड़, डीएसपी रविंद्र तौमर, सांसद के निजी सचिव विपिन्न शर्मा, राजेश कुमार व सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।