फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   theft in two houses

चोरों ने दो मकानों में लगाई सेंध

Wed, 29 Jan 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 29 Jan 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
theft in two houses

चोरों ने दिन दहाड़े दो अलग-अलग स्थानों पर मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मकान मालिकों की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैंप थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी पलवल निवासी बृजेश गौतम ने पुलिस को शिकायत दी कि 28 जनवरी को सुबह वह परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गए थे।
विज्ञापन


जब वे घर वापस पहुंचे तो घर का सामान बिखरा हुआ था, उन्होंने अंदर जाकर देखा सोने-चांदी केे आभूषण व 20 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित बृजेश ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार चोर करीब 85 हजार रुपये की चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कल्याण एन्क्लेव निवासी जसवीर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 27 जनवरी को दिन के समय जब वे घर से बाहर थे तो चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए।


चोरों ने मकान से 40 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण व कपड़े चोरी कर लिए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार चोर करीब करीब 55 हजार रुपये की चोरी कर ले गए। पुलिस नेे मकान मालिक की शिकायत पर चोरों केे खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed