फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The thieves broke the locks of seven stores near police station

थाने के पास चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़े

Sun, 05 Jan 2014 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहाबाद Updated Sun, 05 Jan 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
The thieves broke the locks of seven stores near police station
फतेहाबाद के गांव नागपुर में चोरों ने शनिवार रात को जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़कर वहां से लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस घटना से नाराज दुकानदारों व ग्रामीणों ने मिलकर रतिया-सरदुलगढ़ स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनाें ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं। सूचना मिलने पर सरपंच व नागपुर चौकी के प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जाम लगाने वाले राजकुमार, पवन, जगदीश, राजू, हरीश, कुलवंत, रमन, प्रेम, केवल ने बताया कि गांव नागपुर में स्टेट हाईवे पर दर्जनों दुकानें व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा है। उन्हाेंने बताया कि शनिवार रात को चोराें ने शंटी फैशन स्टोर, सुनील मिस्त्री की दुकान, अमरीक स्पेयर पार्ट, ग्रोवर शॉप, टीटू वैरायटी स्टोर, एक चाय की दुकान और प्रेम स्टूडियो की दुकान के ताले तोड़कर लाखाें का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदाराें ने बताया कि चोराें ने हरियाणा ग्रामीण बैंक के शट्टर तोड़े लेकिन चोरी करने में नाकाम रहे। दुकानदाराें ने आरोप लगाया कि जिन दुकानाें पर चोरी हुई है वहां से नागपुर पुलिस चौकी केवल 300 मीटर की दूरी है, लेकिन फिर भी चोर दुकानाें के ताले तोड़कर सामान चोरी करके ले गए। जाम की सूचना मिलने पर नागपुर चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह व सरपंच ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।


बैंक के सीसीटीवी का सहारा लेगी पुलिस
नागपुर चौकी के प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस चोराें की तलाश कर रही है। उन्हाेंने बताया कि हरियाणा ग्रामीण बैंक के बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं और पुलिस कैमरे की फुटेज का सहारा लेकर चोराें का सुराग लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed