फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Tempo Traveller trapped in the strong current of the Kaushalya River

पिंजौर में टला बड़ा हादसा: कौशल्या नदी के तेज बहाव में फंसी टेंपो ट्रैवलर, तेज बहाव में फंसे करीब 12 लोग

Sat, 29 Aug 2026 08:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2026 08:19 PM IST
सार

पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ लोगों को टेंपो ट्रैवलर से सुरक्षित बाहर निकालकर गांव दमदमा के रास्ते पैदल ऊपर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Tempo Traveller trapped in the strong current of the Kaushalya River
लोगों को किया गया रेस्क्यू - फोटो : संवाद

विस्तार

पिंजौर के कौशल्या नदी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चंडीगढ़ से आई एक टेंपो ट्रैवलर नदी के तेज बहाव में फंस गई। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में करीब 10 से 12 लोग सवार थे जिसमें बच्चे भी सवार थे। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते पहाड़ी नदियों में पानी का बहाव काफी बढ़ गया है। इसी बीच यह परिवार कौशल्या नदी के शिवलोतरी साइड पहुंचा था, जहां अचानक तेज पानी के बीच टेंपो ट्रैवलर फंस गई। 

विज्ञापन




हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परिवार दर्शन के लिए गया था या घूमने के मकसद से इस क्षेत्र में पहुंचा था। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर पुलिस की टीम, पुलिस की ईआरवी गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ लोगों को टेंपो ट्रैवलर से सुरक्षित बाहर निकालकर गांव दमदमा के रास्ते पैदल ऊपर पहुंचाया गया जबकि कुछ लोगों को पानी के तेज बहाव के बीच रास्ता बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो साफ तौर पर बता रहा है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के तेज बहाव के बीच थोड़ी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed