फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   start preparing for two sector in Gref

ग्रेफ में दो और सेक्टर बसाने की तैयारी शुरू

Mon, 23 Dec 2013 07:38 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Mon, 23 Dec 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
start preparing for two sector in Gref

ग्रेटर फरीदाबाद में कमर्शियल सेक्टर-79 काटने का प्रस्ताव तैयार करने के बाद, अब हुडा ने दो नए रिहायशी सेक्टरों को बसाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। जिसके तहत सेक्टर-88,89 के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही हुडा दोनों रिहायशी सेक्टरों के लिए 525.88 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए सेक्शन चार का नोटिस जारी कर देगा। नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद के रूप में हुडा की ओर से 15 नए सेक्टरों का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत सेेक्टर-75 से सेक्टर-89 तक बसाया जाएगा।

विज्ञापन


लेकिन हैरानी की बात यह है कि हुडा अभी तक केवल पांच रिहायशी सेक्टरों के लिए ही जमीन का अधिग्रहण कर सकी है। जिसमें सेक्टर-75, 76, 77, 78 व 80 शामिल है। जबकि सेक्टर-81, 82, 83 के लिए सरकार की ओर से फाइल को वापस भेज दिया गया है। हुडा के भूमि अर्जन अधिकारी राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि सरकार की मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कमर्शियल सेक्टर की पहल
हुडा ने इसी माह ग्रेटर फरीदाबाद का पहला कमर्शियल सेक्टर-79 के लिए भी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। जिसके तहत 335 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। गौरतलब है कि मास्टर प्लान-2031 के पास होने के बाद अब हुडा के ऊपर लगातार सेक्टरों के विस्तार का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed