फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yukti told the trick to crack UPSC

Sonipat News: युक्ति ने बताई यूपीएससी क्रैक करने की युक्ति

Mon, 09 Mar 2026 09:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Yukti told the trick to crack UPSC
सोनीपत के डॉ़ बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में यूपीएससी क्वालिफाइड युक्ति चौहान को
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप एंड प्लेसमेंट सेल ने एक विशेष सत्र का आयोजन कराया गया। मुकदमेबाजी से परे: सिविल सेवा में कानून के छात्रों के लिए कॅरिअर के अवसर विषय पर खुलकर संवाद किया गया।
मुख्य वक्ता यूपीएससी की 630वीं रैंक प्राप्त करने वाली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा युक्ति चौहान ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने के टिप्स दिए। इस अवसर पर युक्ति चौहान की माता भी उपस्थित रहीं। मंच संचालक ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया।
विज्ञापन

युक्ति चौहान की मां ने बताया कि बच्चों के सपनों को आकार करने में एक मां किस तरह से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान की व्याख्याता हैं। उनकी बड़ी बेटी अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युक्ति बचपन से ही बड़े सपने देखती थी। गर्व है कि उसने अपने परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया। युक्ति चौहान ने कहा कि सिविल सेवा की तैयारी के लिए अनुशासन, निरंतरता और स्पष्ट लक्ष्य बहुत आवश्यक है।
विद्यार्थी अपने विधि विश्वविद्यालय के समय का पूरा लाभ उठाएं. बुनियादी विषयों को समझें और चौथे वर्ष से गंभीरता के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू करें। विद्यार्थियों ने यूपीएससी की तैयारी, इंटर्नशिप, इंटरव्यू प्रक्रिया और कॅरिअर विकल्पों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। इनका युक्ति ने विस्तार से उत्तर दिया।
उन्होंने नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने और एक विश्वसनीय मासिक पत्रिका के बार-बार अध्ययन की सलाह दी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि उनके विवि की पूर्व छात्रा ने यूपीएसी में चयनित होकर विवि का नाम रोशन किया है।
कुलसचिव प्रो. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी अपने समय का सही उपयोग करें। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी भाग लें। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। अंत में कुलपति और कुलसचिव ने युक्ति चौहान को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुलपति के ओएसडी ललित कुमार, निजी सचिव राजेश कुमार, डॉ. बलविंद्र कौर, डॉ. सुखविंद्र सिंह, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. दीपशिखा, सुरक्षा सलाहकार सुधीर, डॉ. ज्योति राणा, डॉ. आकाश सहित अन्य शिक्षक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed