{"_id":"68d4328b9d961363f40e9b0e","slug":"youths-told-about-the-harm-of-drugs-through-street-play-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142806-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवाओं ने नुक्कड़ नाटक से बताया नशे का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवाओं ने नुक्कड़ नाटक से बताया नशे का नुकसान
Wed, 24 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नशामुक्ति पर नुक्कड़
सोनीपत। राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 2 अक्तूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को विद्यार्थियों को युवा क्लबों के गठन के बारे में प्रेरित किया किया। विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
जिला समन्वयक अधिकारी एवं प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने छात्रों को युवा क्लबों के गठन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी बीडीपीओ को पत्र भेजकर जिले के सभी खंडों के गांवों में युवा क्लब बनाने के लिए लिखा गया है। इसके अलावा छात्रों व स्टाफ सदस्यों को अपने गांव व आसपास के क्षेत्रों में युवा क्लब का गठन करने के बारे मेें प्रेरित किया गया है।
विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशे का नुकसान बताया। नाटक के माध्यम से छात्रों व स्टाफ सदस्यों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम में अनुदेशिका ज्योति ने छात्रों को निजी व सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बदलते समय में कौशल विकास व नई तकनीक की जानकारी दी। तत्पश्चात छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर संस्थान के मुख्य द्वार, पार्किंग स्थल, आसपास क्षेत्र की सफाई की। अन्य छात्रों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मेजर संजय श्योराण, सुरेश ढांडा, सुनील मलिक, सुरेंद्र कुमार, सुनील दत्त, सीमा देवी, अनिल कुमार, रवि चहल, पवन कुमार, मूर्ति, ज्योति, मीना, सुनीता देवी, मीनू मौजूद रहे।