फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth showed their talent in block level sports competition

Sonipat News: खंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 24 Jan 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth showed their talent in block level sports competition
फोटो 17- सोनीपत के गन्नौर के भांवर स्थित नवज्योति शिक्षा सदन में आयोजित प्रतियोगिता में पदाधिका
सोनीपत। गांव भांवर स्थित नवज्योति शिक्षा सदन में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से दो दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लड़कों की 400 मीटर की दौड़ व लड़कियों की 200 मीटर की दौड़ की स्पर्धाएं कराई गई। साथ ही लड़कों और लड़कियों की लंबी कूद भी करवाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य राजेंद्र कौशिक ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में लोकेश प्रथम, सोहेल द्वितीय व आकाश तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में लड़कियों में प्रथम पिंकी, शिवानी द्वितीय व स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। वहीं, लड़कों की लंबी कूद में प्रथम स्थान पर आकाश, द्वितीय स्थान पर सोहेल व तृतीय स्थान पर नैतिक, लड़कियों में प्रथम पिंकी, द्वितीय स्नेहा और तृतीय अनुष्का रही। उन्होंने बताया कि लड़कियों की खो खो में नवज्योति शिक्षा सदन की टीम प्रथम, रतिराम स्कूल खुबडू की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह से वाॅलीबॉल में प्रथम स्थान पर गांव बजाना, द्वितीय स्थान पर गांव खुबडू की टीम रही। बतौर मुख्यातिथि गांव के सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र ने शिरकत की। विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक अशोक कादयान, अरुण धनखड़ व बालकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed