फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shagun secured first place in two competitions at the talent search.

Sonipat News: टैलेंट सर्च में शगुन ने दो प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान

Fri, 25 Sep 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Shagun secured first place in two competitions at the talent search.
सोनीपत। ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल में चल रहे दो दिवसीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम के पहले दिन शगुन ने क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पेंटिंग में भी बीए प्रथम वर्ष की शगुन विजेता रही।
विज्ञापन

रंगोली में बीए प्रथम वर्ष की यशु, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में एमए प्रथम वर्ष की प्रीति, कोलाज में बीए जियोग्राफी ऑनर्स की मोनिका, पोस्टर मेकिंग में पीजीडीसीए की रेणु और मेहंदी में बीए इंग्लिश ऑनर्स की हर्षिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन पेंटिंग, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कोलाज, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. पूनम ने भी विजेता छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की।

प्रेस प्रवक्ता नितिन आंतिल ने बताया कि कार्यक्रम के साथ हरियाणा कला परिषद के तत्वावधान में 10 दिवसीय हरियाणवी नृत्य कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed